दुनिया का सबसे अनोखा सांप, जो निगलता है लड़कियों की नाईटी: देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर एक सांप का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सांप के मुंह से लंबा कपड़ा निकल रहा है. लेकिन आपको जानकर बड़ी हैरानी होगी कि यह कपड़ा एक महिला की नाईटी है
नई दिल्ली. सांप का नाम सुनते ही हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं, डर के मारे हाथ कांपने लगते हैं. कुछ सांप जहरीले होते हैं तो कुछ जिंदा निगल जाते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सांप का वीडियो दिखाने वाले हैं जिसे देखने के बाद आपको भी अपनी आंखो पर यकीन नहीं होगा. क्योंकि यह सांप लड़कियों के एक ऐसे वस्त्र को निगलता है जिसके बारे में आप सपने में भी नहीं सोचा सकते.
सोशल मीडिया पर एक सांप का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सांप के मुंह से लंबा कपड़ा निकल रहा है. लेकिन आपको जानकर बड़ी हैरानी होगी कि यह कपड़ा एक महिला की नाईटी है. वैसे कोई सांप को पकड़ के खींच रहा है और उसके मुंह से नाईटी निकल रहा है. यह भी पढ़े- लैब में रसेल्स वाइपर सांप ने दिया एक साथ 36 बच्चों को जन्म
फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह वीडियो कहा हैं और किसने उसे शेयर किया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं. बता दें कुछ दिनों पहले एक सांप का वीडियो सामने आया था जिसमें उसके मुंह से एक मेंढक समेत 12 प्याज निकला था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2018 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

