एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में चेयर पर बैठकर शख्स ने किया पेशाब, वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर भड़के लोग
सफ़र के दौरान कई सारी दिक्कतें और असुविधाएं होती हैं, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी घृणा भरी होती है कि उन्हें देखकर मन खराब हो जाता है. ऐसा ही एक घृणा भरा मामला हवाई अड्डे के टर्मिनल पर हुआ. एक यात्री वेटिंग एरिया के चेयर पर बैठकर पेशाब करते हुए नजर आया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उस शख्स को इतनी ओछी हरकत करते हुए देखकर वहां वेट कर रहे यात्री शरमा गए.
सफ़र के दौरान कई सारी दिक्कतें और असुविधाएं होती हैं, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी घृणा भरी होती है कि उन्हें देखकर मन खराब हो जाता है. ऐसा ही एक घृणा भरा मामला हवाई अड्डे के टर्मिनल पर हुआ. एक यात्री वेटिंग एरिया के चेयर पर बैठकर पेशाब करते हुए नजर आया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उस शख्स को इतनी ओछी हरकत करते हुए देखकर वहां प्रतीक्षा कर रहे यात्री शरमा गए, एक महिला ने तो शर्म से अपना मुंह फेर लिया. वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स अपने बिजनेस से जुड़ी यात्रा पर था. शख्स की इस हरकत का वीडियो वहां मौजूद शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद इस वीडियो में मौजूद शख्स की लोग जमकर आलोचना करने लगे.
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने शख्स को शर्मसार करने से लेकर हर तरह की टिप्पणियां की. कुछ लोगों का कहना है कि कोई व्यक्ति पब्लिक में पेशाब कैसे कर सकता है? एक यूजर ने कमेंट किया आशा करते हैं कि शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया होगा.
देखें वायरल वीडियो:
वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि वहां मौजूद लोगों ने शख्स को ऐसा करने से रोका क्यों नहीं? दूसरे यूजर ने अपना ऐसा ही एक अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया. इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा,' कोई भी इस बारे में कुछ क्यों नहीं कर रहा है? एक यूजर ने लिखा दो घंटे पहले जो मैंने देखा, इसे देखकर मैं बिलकुल भी शॉक नहीं हूं. एक लड़की ने रात के अंधेरे में हमारी कार के सामने पेशाब किया, उसे पता नहीं था कि हम गाड़ी में मौजूद हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2020 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

