वायरल

Snake Viral Video: दीवार पर चढ़ते हुए विशालकाय सांप का हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल, आप भी रह जाएंगे दंग

क्या आपने कभी किसी सांप को दीवार पर चढ़ते हुए देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर दीवार चढ़ते एक विशालकाय सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस नजारे को देखकर यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे. रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को यूट्यूब पर वायरल हॉग ने शेयर किया है.

Snake Viral Video: दीवार पर चढ़ते हुए विशालकाय सांप का हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल, आप भी रह जाएंगे दंग
विशालकाय सांप (Photo Credits: YouTube)

Snake Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन सांपों (Snakes) के कई हैरान करने वाले वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करते हैं. दुनिया में पाई जाने वाली विभिन्न प्रजाति के सांपों को देखकर अक्सर लोग हैरत में पड़ जाते हैं. वैसे तो कई सांप अक्सर जंगलों से निकलकर लोगों के घरों में दाखिल हो जाते हैं, जिन्हें रेस्क्यू करने के लिए स्नेक कैचर (Snake Catcher) की मदद लेनी पड़ती है. यहां सवाल यह है कि क्या आपने कभी किसी सांप को दीवार पर चढ़ते (Snake Climbing Wall) हुए देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर दीवार चढ़ते एक विशालकाय सांप (Giant Snake) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस नजारे को देखकर यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे.

रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को यूट्यूब पर वायरल हॉग ने शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जनवरी 2022 को थाईलैंड में घटी इस घटना पर मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि सांप इतना ऊपर चढ़ जाएगा. यह भी पढ़ें: Snake Viral Video: महिला स्नैक कैचर ने जहरीले सांप को किया रेस्क्यू, वायरल वीडियो में देखें कैसे नागराज को किया काबू

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय सांप किसी घर की दीवार पर चढ़ रहा है. दीवार पर चढ़ते इस सांप का आकार देखने में काफी बड़ा है और वह धीरे-धीरे इस दीवार पर चढ़ता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि दीवार पर सांप के चढ़ने की घटनाएं बेहद कम ही सुनने को मिलती हैं, लेकिन इस वीडियो में जिस तरह से सांप दीवार पर चढ़ रहा है, उसे देखकर किसी का भी हैरान होना लाजमी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2022 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).