वायरल

Shocking! बीच पर रोमांस करते समय समंदर की तेज लहरों में बह गई लड़की, उसकी जान बचाने में नाकाम रहा बॉयफ्रेंड (Watch Video)

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कपल समंदर की लहरों के बीच रोमांस करता है, लेकिन अगले ही पल वहां तेज लहरें अपना रौद्र रूप दिखाते हुए लड़की को अपने साथ बहा ले जाती हैं.

Shocking! बीच पर रोमांस करते समय समंदर की तेज लहरों में बह गई लड़की, उसकी जान बचाने में नाकाम रहा बॉयफ्रेंड (Watch Video)
समंदर की लहरों में बह गई लड़की (Photo Credits: X)

Viral Video: कहते हैं कि पानी के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए, वरना यह आपकी जिंदगी से खिलवाड़ कर सकती है. अगर आप अच्छे तैराक हैं तब भी पानी के प्रचंड तांडव के आगे आप बेबस हो जाएंगे. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कपल समंदर की लहरों के बीच रोमांस करता है, लेकिन अगले ही पल वहां तेज लहरें अपना रौद्र रूप दिखाते हुए लड़की को अपने साथ बहा ले जाती हैं. बॉयफ्रेंड (Boyfriend) तेज लहरों से अपनी प्रेमिका (Girlfriend) को बचाने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन लहरों के आगे वो बेबस हो जाता है और उसकी आंखों से सामने उसकी गर्लफ्रेंड समंदर की लहरों (Sea Waves) में गायब हो जाती है. घटना रूस की बताई जा रही है.

वीडियो को @CollinRugg नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 18.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- आप कितने ही बड़े सूरमा हों, कभी पानी को हल्के में ना लें. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- जब लहरें आती हैं तो अच्छे-अच्छे तैराक भी चकमा खा जाते हैं, तो जो लोग तैरना नहीं जानते उनके तो चांस ही नहीं है. यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में राफ्टिंग स्टाफ और पर्यटक के बीच हुई लड़ाई, चप्पू से जमकर की एक-दूसरे की पिटाई, देखें Viral Video

समंदर की तेज लहरों में बह गई लड़की

वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे समुद्र की तेज लहरें एक लड़की को अपनी चपेट में ले लेती है और लड़की लहरों में समा जाती है. घटना रूस के सोची की है, जहां एक कपल समुद्र की लहरों में रोमांस कर रहा होता है, इस बात से बेखबर कि अगले ही पल उनकी जिंदगी में तूफान आने वाला है. रोमांस करते हुए कपल पर अचानक समुद्र की तेज लहरें अपना प्रकोप दिखाती हैं और देखते ही देखते लहरें लड़की को अपने साथ बहा कर ले गईं. लड़का उसे बचाने की कोशिश करता है, लेकिन प्रचंड लहरों के आगे वो बेबस हो जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2024 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).