जंपसूट में डांस करती हुई सपना चौधरी का यह VIDEO सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल
सपना चौधरी के डांस का एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. यह वीडियो उनके बाकी वीडियोज से काफी अलग है. अक्सर सपना को ट्रेडिशनल गेट-अप में देखा जाता है पर इस बार वह वेस्टर्न कपड़ों में थिरकती नजर आई
सपना चौधरी के डांस के बहुत लोग दीवाने हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर उनके डांस के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. अब फिर से उनके डांस का एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. यह वीडियो उनके बाकी वीडियोज से काफी अलग है. अक्सर सपना को ट्रेडिशनल गेट-अप में देखा जाता है पर इस बार वह वेस्टर्न कपड़ों में थिरकती नजर आई. इस वीडियो में सपना एक ब्लैक जंपसूट पहने हुए नजर आ रही हैं और वह 'तेरी आख्या का यो काजल' नामक गाने पर डांस करती दिख रही हैं. सपना के साथ उनकी एक फैन को भी ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है.
वेस्टर्न अवतार में सपना बेहद खूबसूरत लग रही हैं. जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो आपको भी सपना का यह नया लुक काफी पसंद आएगा.
सपना चौधरी को 'बिग बॉस' सीजन 11 में देखा गया था. शो के दौरान भी कई बार दर्शकों को सपना का लाजवाब डांस देखने को मिला था. शो के बाद सपना ऑडियंस के बीच पहले से भी ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं. सपना को फिल्म 'नानू की जानू' के एक आइटम सॉन्ग में भी देखा गया था. इस गाने का नाम था - 'तेरे ठुमके सपना चौधरी'.
इस फिल्म में अभय देओल और पत्रलेखा अहम भूमिका में थे. साजिद-वाजिद ने इस फिल्म का म्यूजिक दिया था. फराज हैदर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 अप्रैल, 2018 को रिलीज हुई थी .
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2018 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

