नसीरुद्दीन शाह के अस्पताल में भर्ती होने की सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह, अब सामने आई ये सच्चाई
हाल ही में देश ने दो महान फिल्मी कलाकारों को खोया है. वहीं सोशल मीडिया पर अब ऐसी खबर वायरल हो रही है कि बॉलीवुड के महान फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी बीमार हैं और उन्हें क्रिटिकल कंडीशन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
नई दिल्ली: हाल ही में देश ने दो महान फिल्मी कलाकारों को खोया है. वहीं सोशल मीडिया पर अब ऐसी खबर वायरल हो रही है कि बॉलीवुड के महान फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) भी बीमार हैं और उन्हें क्रिटिकल कंडीशन (Critical Condition) में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हालांकि, आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह खबर पूरी तरह से गलत है. नसीरुद्दीन शाह बिल्कुल स्वस्थ हैं और वह अस्पताल की जगह अपने घर पर पूरी तरह से सुरक्षित हैं.
सोशल मीडिया पर नसीरुद्दीन शाह के बीमार होने की खबर वायरल होने के पश्चात् उनके बेटे विवान शाह ने ट्वीट कर सही जानकारी दी. विवान ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सब कुछ ठीक है. बाबा एकदम ठीक हैं. उनके स्वास्थ्य को लेकर की जा रही हैं बातें गलत हैं, अफवाह हैं. उन्होंने इरफान और चिंटूजी के लिए प्रार्थना की है. वो दोनों को बहुत याद कर रहे हैं, और उन्होंने दोनों परिवारों के लिए अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं.
यह भी पढ़ें- Lockdown Diaries: नसीरुद्दीन शाह अपने बेटे के साथ यूं बिता रहे हैं क्वालिटी टाइम
बता दें कि नसीरुद्दीन शाह की गिनती बॉलीवुड जगत में दिग्गज कलाकारों में होती है. नसीरुद्दीन शाह ने कई फिल्मों में काम किए हैं. इसमें मासूम, ए वेडनेसडे, त्रिदेव, जाने भी दो यारों, मोहरा, इश्कियां, सरफरोश, मकबूल, चाइना गेट, इरादा, बाजार, स्पर्श और आक्रोश जैसी मशहूर फिल्में शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 12:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

