अजमेर: कुत्ते के काटने पर महिला पहुंची अस्पताल, डॉक्टर ने कहा-तुम भी उसे काट लो, देखें वायरल वीडियो

राजस्थान के अजमेर में एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर और एक महिला के झगड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मामला अजमेर में मदार स्थित जेपी नगर डिस्पेंसरी का है. यहां पर कार्यरत डॉक्टर प्रवीण कुमार बालोटिया व एक महिला मरीज के बीच विवाद हो गया जहां महिला कुत्ते के काटने के बाद अस्पताल में इलाज के लिए गई थी. वीडियो में महिला का कहना है कि डॉक्टर ने उसे कहा कि कुत्ते ने आपको को काट लिया आप भी कुत्ते को काट लो.

डॉक्टर से लड़ती हुई महिला, (फोटो क्रेडिट्स: YouTube)

राजस्थान के अजमेर में एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर और एक महिला के झगड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मामला अजमेर में मदार स्थित जेपी नगर डिस्पेंसरी का है. यहां पर कार्यरत डॉक्टर प्रवीण कुमार बालोटिया व एक महिला मरीज के बीच विवाद हो गया जहां महिला कुत्ते के काटने के बाद अस्पताल में इलाज के लिए गई थी. वीडियो में महिला का कहना है कि डॉक्टर ने उसे कहा कि कुत्ते ने आपको को काट लिया, आप भी कुत्ते को काट लो. हालांकि की वीडियो में डॉक्टर ये बात कहता हुआ सुनाई नहीं दे रहा है. लेकिन वो महिला को ये कहता हुआ सुनाई दिया कि वो उस पर एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कर देगा. इसके जवाब में महिला ने कहा कि वो तो जानती ही नहीं है कि आप किस कास्ट के हो. महिला वीडियो में डॉक्टर को ये भी कहती हुई सुनाई दे रही है कि क्या आपने भी कुत्ते को काटा है? अस्पताल में मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद चिकित्सा विभाग हरकत में आया.

यह भी पढ़ें: कुत्ते ने पत्नी को काटा, पति ने की बेरहमी से पिटाई, हुई मौत

डॉक्टर ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसने ऐसा कुछ नहीं कहा है बल्कि पेशेंट के रूप में महिला ही जातिगत टिप्पणी कर रही थी. इस मामले में सीएमएचओ डॉ. केके सोनी ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पांच सदस्यीय जांच टीम का गठन कर जांच के आदेश दिए हैं

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड