राजस्थान: बैंक ने 50 पैसे के लिए जारी किया नोटिस, खाता धारक ने जमा करने से किया मना

राजस्थान के झुंझनू गांव में एक सार्वजनिक बैंक के अपने ग्राहक को 50 पैसे का नोटिस भेजने का अजीब मामला सामने आया है और सबसे अजीब बात तो ये है कि ये नोटिस बकायदे आधी रात को खाता धारक के घर के बाहर चिपकाई गई.

पीड़ित जितेन्द्र सिंह, (फोटो क्रेडिट्स: ANI)

राजस्थान: राजस्थान के झुंझनू गांव में एक सार्वजनिक बैंक के अपने ग्राहक को 50 पैसे का नोटिस भेजने का अजीब मामला सामने आया है और सबसे अजीब बात तो ये है कि ये नोटिस बकायदे आधी रात को खाता धारक के घर के बाहर चिपकाई गई. जितेंद्र सिंह नाम के शख्स ने एक पब्लिक सेक्टर बैंक पर आरोप लगाया है कि बैंक ने 50 पैसे के लिए उनके दरवाजे के बाहर कथित तौर पर नोटिस चिपकाया. जितेन्द्र सिंह ने 50 पैसे जमा करने से मना कर दिया और कहा कि वो बैंक पर मुकदमा करेंगे. यह मामला झुंझुनू जिले के खेतड़ी का है, जहां बैंक ने सिंह के घर के बाहर रात के अंधेरे में नोटिस लगाई और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी. सिंह जो कथित तौर पर रीढ़ की हड्डी में चोट से पीड़ित हैं, वे खेतड़ी में लोक-अदालत में कुछ भी भुगतान करने में असमर्थ थे. हालांकि, जब उनके पिता विनोद सिंह वहां गए तो बैंक अधिकारियों ने कथित तौर पर पैसे जमा करने से मना कर दिया.

विनोद सिंह ने कहा, "मेरे बेटे जितेंद्र सिंह की रीढ़ की हड्डी टूट गई है. वह पैसा जमा करने के लिए यहां नहीं आ सकते थे, इसलिए मैं बैंक आया था. हालांकि, बैंक अधिकारियों ने पैसे जमा करने से इनकार कर दिया.

देखें ट्वीट:

यह भी पढ़ें: भारतीय रेलवे ने टिकट रद्द करने के 2 साल बाद कोटा के एक इंजीनियर को लौटाए 33 रु

विक्रम सिंह के वकील ने कहा कि,' बैंक अधिकारियों ने 50 पैसे के लिए एक नोटिस भेजा है. मेरे ग्राहक बैंक से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्राप्त करने के लिए बैंक में 50 पैसे की बकाया राशि जमा करने आए थे. हालांकि, उन्होंने इसे जमा करने से इनकार कर दिया. हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड