वायरल

लिफ्ट में फंसी पपी के गले में लगी बेल्ट, खुद को जोखिम में डालकर बच्चे ने बचाई नन्हे कुत्ते की जान (Watch Viral Video)

एक दिल जीतने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लिफ्ट के अंदर मौजूद नन्हे कुत्ते के गले में लिपटा पट्टा फंस जाता है, लेकिन उसके साथ मौजूद लड़का अपनी जान को जोखिम में डालकर उसकी जान बचा लेता है.

लिफ्ट में फंसी पपी के गले में लगी बेल्ट, खुद को जोखिम में डालकर बच्चे ने बचाई नन्हे कुत्ते की जान (Watch Viral Video)
बच्चे ने बचाई नन्हे कुत्ते की जान (Photo Credits: Instagram)

Child Saves Dog's Life Viral Video: वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’… जिसका अर्थ है कि अगर भगवान आपको बचाना चाहें तो कोई आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है. इसका उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो भी आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में एक दिल जीतने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें लिफ्ट के अंदर मौजूद नन्हे कुत्ते (Puppy) के गले में लिपटा पट्टा फंस जाता है, लेकिन उसके साथ मौजूद लड़का (Boy) अपनी जान को जोखिम में डालकर उसकी जान बचा लेता है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग बच्चे की समझदारी और हिम्मत की जमकर सराहना कर रहे हैं.

इस वीडियो को Pet Lovers नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 49 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- उसने पट्टे को तब तक पकड़े रखा जब तक कि वह लिफ्ट से टूट नहीं गया, बढ़िया काम हीरो. वहीं दूसरे ने लिखा है- ऐसी बहादुरी कम देखने को मिलती है. यह भी पढ़ें: Viral Video: नदी में डूब रहा था कुत्ता, बेजुबान जानवर की जान बचाने के लिए लोगों ने बनाई ह्यूमन चेन

बच्चे ने बचाई नन्हे कुत्ते की जान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pet Lovers (@pet_lovings)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लिफ्ट के अंदर एक बच्चे के साथ नन्हा पपी नजर आ रहा है. अचानक से पपी के गले में लगी बेल्ट लिफ्ट में फंस जाती है और लिफ्ट चलने की वजह से वो ऊपर की तरफ खिंचता चला जाता है, तभी वहां मौजूद बच्चा बहादुरी दिखाते हुए उस पपी को बचाने लगता है. वो कुत्ते के गले में लगी बेल्ट को तब तक पकड़े रखता है, जब तक कि वो पट्टा टूट नहीं जाता है. आखिरकार बच्चा खुद को जोखिम में डालकर नन्हे जानवर की जान बचाने में कामयाब हो जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2024 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).