ऑस्ट्रेलिया की जुड़वा बहनें तैयार हैं थ्रीसम के लिए, एक ही बॉयफ्रेंड के बच्चे की बनना चाहती हैं मां
हमने अक्सर फिल्मों में देखा है कि दो जुड़वाँ भाई या बहन एक दूसरे के कार्यो का नकल करते हैं. ठीक ऐसी ही एक खबर ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिली है.
हमने अक्सर फिल्मों में देखा है कि दो जुड़वा भाई या बहन एक दूसरे के कार्यो का नकल करते हैं. ठीक ऐसी ही एक खबर ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिली है. जी हां यहां दो जुड़वा बहनें अन्ना डेक्नीक और लुसी डेक्नीक हूबहू शक्ल की हैं. मजे कि बात तो यह है कि दोनों बहनें एक ही लड़के को 2012 से डेट कर रही हैं, और उसी लड़के से शादी करना चाहती हैं. बता दें कि अन्ना डेक्नीक और लुसी डेक्नीक के बॉयफ्रेंड का नाम मैकेनिक बेन बेरेन है.
ज्ञात हो कि ऑस्ट्रेलियाई सविंधान के अनुसार वहां के नागरिक बहुविवाह नही कर सकते हैं. लेकिन ये दोनों जुड़वा बहनें मैकेनिक बेन बेरेन से ही शादी करना चाहती हैं, और इन दोनों बहनों की इच्छा है कि वे एक साथ ही मैकेनिक बेन बेरेन के बच्चे की माँ बनें. खबर के अनुसार ये दोनों जुड़वा बहनें एक ही ऑफिस में काम करती हैं, एक ही तरह के कपड़े पहनती हैं, एक ही तरह की मेकअप करती हैं, और एक ही लड़के साथ शादी के बंधन में भी बंधना चाहती हैं.
इन दोनों जुड़वा बहनों ने यह बात एक टीवी शो के दौरान कही. दोनों बहनों के अनुसार मैकेनिक बेन बेरेन दोनों को एक समान प्यार करता है. लुसी डेक्नीक के अनुसार बेन अगर अन्ना को चूमता है तो उसके बाद वह उसे भी चूमता है, अगर वो कहीं बाहर जाते हैं तो बेन दोनों बहनों का हाथ साथ पकड़ कर बाहर निकलता है. बता दें कि यह शो नए साल में प्रसारित किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2018 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

