सांप के सिर पर है पुरुषों के लिंग का डिजाइन, परिवार ने रखा ये अजीब नाम, देखें तस्वीरें
दक्षिण केरोलाइना के एक परिवार ने हाल ही में एक सांप को घर लाया है. सांप के सिर पर पेनिस का डिजाइन बना हुआ है. इसे देखते हुए परिवार ने सांप का अजीब नाम रख दिया है. इस सांप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
- Read in
- English
Penis Pattern Snake: लोगों को अपने पालतू जानवरों से बहुत प्यार होता है और वो उनका नाम बहुत सोच-समझ कर रखते हैं. लेकिन क्या कभी पालतू जानवर खुद अपना नाम सुझा सकते हैं. जी हां, ऐसा हुआ है. दक्षिण केरोलाइना के एक परिवार ने अपने पालतू सांप का नाम "d*ckhead" रखा है. अब आपको लग रहा होगा कि कोई अपने पालतू जानवर का नाम ऐसा कैसे रख सकता है. तो इसके पीछे भी कारण है. दरअसल, इस सांप के सिर पर पेनिस का डिजाइन बना हुआ है. इसलिए ज्यादा सोचे बिना परिवार ने इसका ऐसा नाम रख दिया. इस सांप की तस्वीर फेसबुक पर शेयर हुई है.
किसी ब्लैक फरी कुत्ते का नाम ब्लैकी रखना या किसी स्पॉट वाले कुत्ते का नाम पैची रखना बहुत कॉमन है. दक्षिण केरोलाइना के इस परिवार को सांप पालने का बहुत शौक है. उनके पास कोर्न स्नेक, मिल्क स्नेक, किंग स्नेक, रेट स्नेक पहले से हैं. जब यह नया सांप उनके घर आया तो मम्मी ने ध्यान दिया कि उसके सिर पर पेनिस का पेटर्न है. इसके बाद उन्होंने सांप का नाम 'D*ckhead' रख दिया. UNILAD से बात करते हुए पार्क ने कहा- '' मेरे पापा ने पिछले हफ्ते रेप्टाइल एक्स्पो से ये सांप लिया. मुझे नहीं लगता कि मेरे पापा ने सांप के सिर पर बने इस पैटर्न को नोटिस भी किया होगा. ''
देखें सांप की तस्वीरें...
सांप की ये तस्वीर देखकर आप इसे इग्नोर नहीं कर पाएंगे. सोशल मीडिया पर भी लोग इस सांप को देखकर हैरान हैं. वैसे, सांप काफी खतरनाक होते हैं मगर पश्चिमी देशों में कई लोग इन्हें PET की तरह रखते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2020 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

