लाश की तरह दिखने वाले पैकेज को देख मची खलबली, एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों के उड़े होश (Watch Viral Video)
एक पार्सल का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लाश की तरह दिखने वाले पार्सल को देखकर एयरपोर्ट पर खलबली मच जाती है और इस पार्सल को देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं.
Mannequin Lamp Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वैसे तो आए दिन कई ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान हो जाता है. कई बार तो वायरल होने वाले वीडियो को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है. इसी कड़ी में एक पार्सल (Parcel) का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लाश की तरह दिखने वाले पार्सल को देखकर एयरपोर्ट (Airport) पर खलबली मच जाती है और इस पार्सल को देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं. वैसे तो यह वीडियो साल 2017 का है, लेकिन एक बार फिर से इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. हर कोई इस वीडियो को देखकर हैरान नजर आ रहा है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल हॉग नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और कैप्शन लिखा है- पुतले वाले लैंप के पार्सल ने कुछ लोगों की भौंहें चढ़ा दीं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- अगर यह वास्तविक होता तो मुझे आश्चर्य नहीं होता कि यह दुनिया जिस तरह से चल रही है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- ये लोग इतने शांत क्यों हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: बिहार में सड़क पर मछली लूटने की मची होड़, बाल्टी-बोरी लेकर पहुंचे लोग
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो लंदन एयरपोर्ट का बताया जा रहा है, जहां यात्री अपने सामान का इंतजार कर रहे हैं. इस दौरान एक उन्हें एक हैरान करने वाली चीज दिखाई देती है. बबल रैप में लिपटी और कसकर टेप की गई यह चीज देखने में बिल्कुल इंसानी लाश की तरह नजर आ रही है, जिसे देखकर लोगों के बीच हड़कंप मच गया. वायरल हॉग के अनुसार, लाश की तरह दिखने वाली यह अजीब सी वस्तु असल में एक पुतला थी, जिसे शख्स ने स्कॉटलैंड से खरीदा था और उसे लंदन लेकर जा रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2022 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

