VIDEO: 'जब एक लाख भड़* मरते हैं'...पाकिस्तान का चाइनीज एयर डिफेंस फेल, सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार
भारतीय मिसाइल हमलों को रोकने में पाकिस्तान का चीन निर्मित HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह विफल रहा. इस नाकामी पर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और चीन को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है. भारत ने S-400 सुधर्शन चक्र सिस्टम से पाकिस्तानी हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम किया.
नई दिल्ली: 6 और 7 मई की रात को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए, जिन्हें पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम रोकने में नाकाम रहा. इस नाकामी के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और मजाकों की बाढ़ आ गई है, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को निशाना बनाया गया है.
पाकिस्तान ने जिन HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम्स पर भरोसा किया था, वे चीन द्वारा विकसित हैं और इनका दावा है कि ये 120 से लेकर 300 किलोमीटर तक की रेंज में एयरक्राफ्ट, क्रूज मिसाइल, यूएवी और बैलिस्टिक मिसाइल को रोक सकते हैं. लेकिन भारत की मिसाइलों के सामने ये सिस्टम बिल्कुल फेल साबित हुए.
सोशल मीडिया पर मीम्स की बैछार
प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर यूज़र्स ने पाकिस्तान की फजीहत पर खूब मज़ाक उड़ाया. एक यूज़र ने गोविंदा की फिल्म ख़ुद्दार का प्रसिद्ध डायलॉग "जब एक लाख भ*** मरते हैं…" पोस्ट कर दिया, जो ट्रेंड में आ गया.
Shehbaz sharif to Xinping for faulty air defence System
— maithun (@Being_Humor) May 8, 2025
एक और मीम में गोलमाल: फन अनलिमिटेड फिल्म के वसूली भाई को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में दिखाया गया है, जिसमें वो चीन से सवाल पूछते नजर आते हैं कि “इतना पैसा लिया, सिस्टम फिर भी फेल कैसे हुआ?”
Shehbaz Sharif to China Air Defence System: pic.twitter.com/JVLv7rTqwM
— Xavier Uncle (@xavierunclelite) May 8, 2025
वहीं, फिर हेरा फेरी के मशहूर सीन को एडिट कर सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें श्याम, बाबू भैया और राजू के बीच की बातचीत को पाकिस्तान, चीन और भारत के संदर्भ में पेश किया गया है.
Shehbaz Sharif to Xi Jinping after 'Made in China' Air Defence System failed to intercept missiles pic.twitter.com/cstyOjlnR0
— _sankasm_ (@_sankasm_) May 8, 2025
एक वायरल मीम में कार्टून दिखाया गया है जिसमें एक सैनिक मिसाइलों को अपने शरीर पर झेल रहा है ताकि नागरिक चैन से सो सकें – इस बार यही मीम उलटा कर पाकिस्तान पर तंज कसा गया है, जहां डिफेंस सिस्टम सोता रहा और मिसाइलें गिरती रहीं.
This is what China did to Pakistan 🤭 pic.twitter.com/LXPOsUZSn3
— Arif Aajakia (@arifaajakia) May 8, 2025
Meme of the day... 😂😂😂 pic.twitter.com/FgxNJ1g0vC
— Mr Sinha (@MrSinha_) May 8, 2025
भारत का पलटवार और सतर्कता
भारतीय वायुसेना ने इन हमलों के बाद अपनी सतर्कता और बढ़ा दी है. 8 मई की रात भारत के S-400 सुधर्शन चक्र एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय किया गया, जिसने पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को सफलता पूर्वक इंटरसेप्ट किया. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट, अमृतसर और अवंतिपुरा जैसे संवेदनशील ठिकानों पर हमले की कोशिश की गई, लेकिन भारतीय सिस्टम ने हर बार उन्हें नाकाम कर दिया.
इस पूरे घटनाक्रम ने यह एक बार फिर साबित कर दिया है कि केवल विदेशी हथियार खरीद लेना ही सुरक्षा की गारंटी नहीं है. पाकिस्तान की चीन पर निर्भरता उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बनती जा रही है. सोशल मीडिया यूज़र्स इस पूरे मामले को लेकर जितना गुस्सा जता रहे हैं, उतनी ही तेजी से हास्य के जरिए पाकिस्तान की दुर्दशा का मज़ाक भी उड़ा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

