पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब एक बार फिर सुर्खियों में, Video हुआ वायरल
चांद नवाब का यह वीडियो कुल 1.46 मिनट का है. जिसमें एक पान की पॉश दूकान में अपनी पीटीसी को पूरा करना चाहतें हैं
नई दिल्ली. पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार भी उनके रिपोर्टिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रिपोर्टिंग के दौरान अपनी लाइन को वो भूल जाते हैं. लेकिन उसके बाद भी रिटेक लेकर उसे करने की कोशिश करते हैं. उनके इसी अंदाज को देख सोशल मीडिया पर लोग हंस-हंस के लोटपोट हो रहे हैं.
चांद नवाब का यह वीडियो कुल 1.46 मिनट का है. जिसमें एक पान की पॉश दूकान में अपनी पीटीसी को पूरा करना चाहतें हैं. इस दौरान वो कई तरीके से उसे करने कोशिश करते हैं. जैसे बोलते वक्त वह पान थमा दे, जिससे पूरा रंग जम सके या फिर अंत में खुद ही पान खा लें. लेकिन इतनी कोशिश के बाद भी उनका काम पूरा नहीं होता है.
बता दें कि कुछ साल पहले चांद नवाब का एक और वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें चांद नवाब की ईद के दौरान स्टेशन पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं. अगर सलमान खान की बजरंगी भाईजान देखा होगा. तो उसमें चांद नवाब का किरदार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया था. वैसे आज के दौर में पूरी दुनिया इस पाकिस्तानी पत्रकार को जानती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2018 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

