शेर के साथ एक ही बिस्तर पर सोता है ये शख्स, दो साल का बेटा भी है लायन का बेस्ट फ्रेंड

अब तक आपने लोगों को अपने पालतू कुत्ते बिल्ली के साथ खेलते-और सोते हुए देखा होगा. लेकिन आपने किसी को अपने पालतू शेर के साथ सोते हुए शायद ही सुना होगा. पाकिस्तान में 33 साल का जुल्कैफ चौधरी नाम का शख्स अपने शेर के साथ बिस्तर पर सोता है....

अपने पालतू शेर के साथ सोता है ये शख्स, (फोटो क्रेडिट्स: YouTube)

अब तक आपने लोगों को अपने पालतू कुत्ते और बिल्ली के साथ खेलते-और सोते हुए देखा होगा. लेकिन आपने किसी को अपने पालतू शेर के साथ सोते हुए शायद ही सुना होगा. पाकिस्तान में 33 साल के जुल्कैफ चौधरी नाम के शख्स अपने शेर के साथ एक ही बिस्तर पर सोते हैं. सिर्फ वही नहीं उनका बेटा और उनके परिवावालों को भी शेर से बहुत लगाव है. वो शेर के साथ खेलते है, उसे लेकर सुबह की सैर पर जाते हैं. इस शेर का नाम 'बब्बर' रखा गया है. जुल्कैफ अपने शेर के गले में कभी बेल्ट नहीं डालते और उसे बांधते भी नहीं. पूरा दिन बब्बर घर में खुला घूमता रहता है और उनके दो साल के बेटे के साथ खेलता है.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इस शेर को उन्होंने तीन लाख रुपये में खरीदा था. इसे पालने में हर महीने 2 लाख रूपये खर्च होते हैं. जुल्कैफ चौधरी मुल्तान में एक रेस्टोरेंट चलाते हैं इसलिए शेर पर हर महीने 2 लाख रुपये खर्च करना उनके लिए मुश्किल नहीं है. शेर को जब खरीदा गया था तब उसकी उम्र 2 महीने थी. अब वो 6 महीने का हो चुका है. जुल्कैफ चौधरी के अनुसार अब तक उन्हें या उनके परिवार को शेर से कोई खतरा नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें: अपनी मालकिन को खाने की प्लानिंग कर रहा था पालतू अजगर, पेट बढ़ाने के लिए छोड़ दिया था खाना-पीना, डॉक्टर ने किया खुलासा

जुल्कैफ चौधरी का कहना है कि उन्होंने शेर को घर में रखने के लिए संबंधित विभाग से अनुमति ले रखी है. उनका कहना है कि वो हमेशा शेर को पालतू बनाकर ही रखेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड