वायरल

पाकिस्तानी एंकर ने Live शो के दौरान की अश्लील हरकत, वीडियो हुआ वायरल

पाकिस्तानी न्यूज एंकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में पाकिस्तानी एंकर लाइव शो के दौरान अश्लील हरकते करते नजर आ रहें हैं. यह वायरल वीडियो एशिया कप में हुए पाकिस्तान-अफगानिस्तान मुकाबले का है.

पाकिस्तानी एंकर ने Live शो के दौरान की अश्लील हरकत, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहें हैं पाकिस्तानी एंकर (photo Credit- Twitter)

नई दिल्ली: पाकिस्तानी न्यूज एंकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में पाकिस्तानी एंकर लाइव शो के दौरान अश्लील हरकते करते नजर आ रहें हैं. यह वायरल वीडियो एशिया कप में हुए पाकिस्तान-अफगानिस्तान मुकाबले का है. जिसमें पाकिस्तानी एंकर लाइव मैच का हाल बता रहे थे और इसी बीच एंकर ने लाइव टीवी पर ऐसी हरकत की, जिससे वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए.

पाकिस्तान के लाइव चैनल पर एंकर की इस हरकत को स्थानीय पत्रकार सैयद रजा मेहदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.

दरअसल मैच के दौरान लाइव टीवी पर एंकर ने मजाक मस्ती में अश्लील इशारे किए. एंकर की इस हरकत पर साथी महिला महिला एंकर भी हंसी. दोनों एंकर ब्रेक के दौरान यह मजाक-मस्ती कर रहे थे, तभी प्रोड्यूसर ने चैनल लाइव कर दिया, और वे दोनों स्क्रीन पर वैसी हरकत करते नजर आ गए. मस्ती के दौरान एंकर को इस बात का अंदाजा नहीं था कि चैनल लाइव हो चुका है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में लोग जमकर एंकर्स की चुटकी ले रहे हैं.  कुछ लोग मात्र मजाक के तौर पर इस वीडियो को ले रहें तो वहीं कुछ लोग एंकर की इस हरकत को शर्मनाक बता रहें हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ये भी दावा किया कि समाचार एंकर एक लड़के के लोकप्रिय ज्ञापन की नकल कर रहा था, जो पाकिस्तान-अफगानिस्तान मैच के दौरान स्टेडियम में देखा गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2018 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).