पाकिस्तानी टीचर-स्टूडेंट का एक अश्लील TikTok Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, दोनों को करनी पड़ी शादी

हाल ही में पाकिस्तान के हरिपुर में एक कॉलेज टीचर और स्टूडेंट द्वारा बनाया गया एक टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उनके वायरल टिकटॉक वीडियो को अश्लील और सामाजिक मानदंडों का उल्लंघन करने वाला बताया गया. जिसके चलते उन्हें कॉलेज से निकाल दिया गया और कॉलेज से निकाले जाने के महज एक हफ्ते बाद ही दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली.

टिक टॉक (Photo Credits: IANS)

TikTok Video: हाल ही में पाकिस्तान (Pakistan) के हरिपुर (Haripur) में एक कॉलेज टीचर (College Teacher) और स्टूडेंट (Student) द्वारा बनाया गया एक टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उनके वायरल टिकटॉक वीडियो को अश्लील (inappropriate video) और सामाजिक मानदंडों का उल्लंघन करने वाला बताया गया. कॉलेज टीचर और छात्रा के टिकटॉक वीडियो वायरल (Viral TikTok Video) होने के बाद दोनों को कॉलेज से निकाल दिया गया और कॉलेज से निकाले जाने के महज एक हफ्ते बाद ही दोनों ने कोर्ट में शादी (Married) कर ली. इस अश्लील वीडियो को लेकर दोनों का कहना है कि उन्होंने इस वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट नहीं किया है, बल्कि ये काम मानसिक रूप से बीमार किसी व्यक्ति का हो सकता है.

द एक्सप्रेस ट्रीब्यून (The Express Tribune) की खबर के अनुसार, टिकटॉक वीडियो के वायरल होने पर जब बवाल मच गया तो गवर्नमेंट पोस्टग्रेजुएट कॉलेज में 38 वर्षीय इंग्लिश टीचर रफकत हुसैन (Rafqat Hussain) ने स्थानीय अदालत में अपनी 24 वर्षीय छात्रा जैनब अली (Zainab Ali) से शादी कर ली. वीडियो वायरल होने के बाद जैनब को कॉलेज से निकाल दिया गया था और उसे माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी नहीं दिया गया, जिससे वो किसी दूसरे कॉलेज में भी एडमिशन नहीं ले पा रही है. यह भी पढ़ें: आंध्रप्रदेश: टिकटॉक पर वीडियो पोस्ट करने पर पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बताया जाता है कि रफकत अली पहले से ही शादीशुदा है और तीन बच्चों के पिता हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपनी छात्रा के साथ शादी के बाद मैरिज सर्टिफिकेट की एक कॉफी शेयर करते हुए कहा है कि हम एक रिश्ते में थे और शादी के लिए अपने परिवारों की सहमति का इंतजार कर रहे थे.

वहीं जैनब का कहना है कि वो एक वयस्क है और अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में फैसले लेने का उसे पूरा अधिकार है. छात्रा ने आगे कहा कि कॉलेज प्रशासन ने मेरे मौलिक अधिकार को नहीं माना. मैं और मेरा परिवार मानसिक संकट में है, क्योंकि कॉलेज प्रशासन द्वारा पैदा किए गए अनावश्यक विवाद की वजह से मेरी पढ़ाई प्रभावित हो रही है. उसने दावा किया कि इस क्लिप इस्तेमाल उसे कॉलेज से बाहर निकालने के लिए किया गया है. उसने कहा कि यह क्लिप उसके निजी जीवन से संबंधित था, इससे कॉलेज के अनुशासनात्मक कोड का किसी भी तरह से उल्लंघन नहीं हुआ है. यह भी पढ़ें: जयपुर: टिक टॉक स्टार प्रिया गुप्ता ने फेक वीडियो के वायरल होने पर दी आत्महत्या करने की धमकी

गौरतलब है कि रफकत हुसैन ने दावा किया है कि शुरुआती 20 सेकेंड की क्लिप साझा करने के लिए नहीं थी, लेकिन किसी बीमार मानसिकता वाले व्यक्ति ने जैनब के फोन को हैक कर लिया और उस टिकटॉक वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. क्लिप वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने इस जोड़े को निष्काषित कर दिया और दोनों ने अब शादी कर ली है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\