वायरल

गर्मी से परेशान पालतू बत्तखों के लिए मालिक ने बनाया पूल, खुशी से पानी में मस्ती करते आए नजर (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गरीब शख्स ने अपने पालतू बत्तखों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए सीमित संसाधनों की मदद से एक पूल बनाता है, जिसमें बत्तख जमकर स्नान करने लगती हैं और इस दौरान बत्तखों की खुशी और उत्साह देखने लायक होता है.

गर्मी से परेशान पालतू बत्तखों के लिए मालिक ने बनाया पूल, खुशी से पानी में मस्ती करते आए नजर (Watch Viral Video)
मालिक ने बत्तखों के लिए बनाया पूल (Photo Credits: X)

Ducks Viral Video: इन दिनों देश के कई हिस्सों में बारिश से लोगों को भीषण गर्मी (Scorching Heat) से राहत जरूर मिली है, लेकिन कई जगहों पर अब भी गर्मी का प्रकोप जारी है. गर्मी के चलते लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षियों का भी हाल बेहाल हो रहा है, इसलिए इससे बचने के लिए वो तमाम तरह के प्रयास करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक गरीब शख्स अपने पालतू बत्तखों (Pet Ducks) को भीषण गर्मी से बचाने के लिए सीमित संसाधनों की मदद से एक पूल (Pool) बनाता है, जिसमें बत्तख जमकर स्नान करने लगती हैं और इस दौरान बत्तखों की खुशी और उत्साह देखने लायक होता है.

इस वीडियो को @1hakankapucu नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- एक गरीब आदमी गर्मी से परेशान होकर अपने पालतू बत्तखों के लिए सीमित उपकरणों के साथ एक पूल बनाता है, और बत्तखों की खुशी और उत्साह देखने लायक है. खुशी और दया सरल इच्छाएं हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक 49k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: गायों के झुंड घेरकर किया बत्तख को परेशान, Viral Video में देखें कैसे इस नन्हे जीव ने किया सबका डटकर सामना

शख्स ने पालतू बत्तखों के लिए बनाया पूल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने भीषण गर्मी से अपने पालतू बत्तखों को बचाने के लिए सीमित संसाधनों की मदद से एक पूल बनाया है. इस छोटे से पूल को देखकर बत्तख खुश हो जाती हैं और पानी में छलांग लगाकर मजे से अटखेलियां करने लगती हैं. पहले एक बत्तख पानी में जाकर मस्ती करती है, फिर दूसरी बत्तख भी पानी में छलांग लगाकर मस्ती करने लगती है. पानी में अटखेलियां करके ये बत्तखें गर्मी को मात दे रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).