Delhi की 'दारू वाली आंटी' फिर चर्चा में, केजरीवाल सरकार से बोलीं- ठेका खोल दो, दारू अंदर और कोरोना बाहर (Watch Video)
दिल्ली की 'दारू वाली आंटी' फिर चर्चा में, केजरीवाल सरकार से बोलीं- ठेका खोल दो, दारू अंदर और कोरोना बाहर
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तीन मई तक लॉकडाउन लगा हुआ है. दिल्ली में जिस दिन लॉकडाउन की घोषणा हुई. उस दिन शराब के ठेके पर शराब खरीदने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई थी. इन्हीं लोगों में शिवपुरी की रहने वाली 58 वर्षीय डॉली नाम की महिला जिसे लोगों ने बाद में दारू वाली आंटी (Daru Wali Aunty) कहा, उनका एक वीडियो वायरल हुआ था. शराब के ठेके पर शराब की लाइन में खड़ी नजर आई आंटी से लोगों ने जब उन्हें पूछा कि वे लाइन में क्यों खड़ीं है तो उन्होंने जवाब दिया कि दवा के ज्यादा इस महामारी के लिए शराब फायदा पहुंचाएगा. दारू वाली आंटी का कुछ इसी तरह से एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमें वे दिल्ली सरकार से दारू का ठेका खोलने की मांग कर रही हैं.
वायलर वीडियो में दारू वाली आंटी' डॉली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) से मांग कर रही है कि दिल्ली में शराब के जो ठेक बंद है उसे खोल दिया जाए. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में जो बेड और ऑक्सीजन कम पड़ रहे हैं, उस समस्या का समाधान ठेका है, दो पैग कोई लगाएगा तो उसका कोरोना मर जाएगा, पैग अंदर जाएगा, कोरोना बाहर आ जाएगा. यह भी पढ़े: COVID-19: दिल्ली में कोरोना से हालात गंभीर, ऑक्सीजन की कमी- सिर्फ 100 ICU बेड बचे
देखें वीडियो:
दारू वाली आंटी ने कहा कि अगर दारू के ठेके खुल गए तो अस्पतालों में जो बेड को लेकर दिक्कत हो रही है. दिल्ली सरकार को जो इतनी दिक्कत आ रही है. वह दिक्कत सरकार की खत्म हो जाएगी. वहीं आगे आंटी ने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर की भी दिक्कत दूर हो जाएगी, जो लोग पीने वाले हैं, उनके अंदर शराब जाएगा, कोरोना सही हो जाएगा.
दरअसल दिल्ली में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में पहले 19 अप्रैल से 26 मै तक लॉकडान लगा. जिसके बाद सरकार ने लॉकडाउन को तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया हैं. इस बीच शराब के ठेके बंद होने की वजह से शराब पीने वाले परेशान हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2021 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

