वायरल

VIDEO: कोबरा निगल गया 11 प्याज और फिर ...

सांप वैसे तो मांसाहारी होते हैं, लेकिन कभी-कभार गलती से फल या सब्जियां निगल जाते हैं. कई बार वह शाहकार और मांसाहार में फर्क नहीं कर पाते हैं. यही वजह है कि वह कई बार फल-सब्जी खा लेते हैं.

VIDEO: कोबरा निगल गया 11 प्याज और फिर ...

उड़ीसा. कोबरा नाम सुनते ही रूह कांप उठती है. सभी जानते हैं की कोबरा का एक दंश इंसान को मौत की नींद सुला देता है. यही कारण है कि जब किसी को कोबरा नजर आता है तो लोग उसे भगाने पर तूल जाते हैं. ऐसा ही एक कोबरा उड़ीसा में नजर आया. जिसे देखने के बाद गांव वाले समेत हर कोई हैरान है. इस जहरीले कोबरा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जरा आप भी देखें इस हैरान कर देने वाले वीडियो को.

मामला ओडिशा के अंगुल जिले के चेंदीपाढ़ा गांव की है. जहां पर एक ऐसा कोबरा मिला है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है. दरअसल इस कोबरा ने 11 प्याज और एक मेंढक को निगल गया था. यह सांप सुशांत नामक शख्स के घर पास मिला. जिसके बाद गांव के लोगों ने सांप पकड़ने वाले एनजीओ को फोन कर के बुलाया. उन्होंने जब कोबरा को पकड़ा तो उसके पेट से दो प्याज बाहर निकली

बता दें कि सांप  वैसे तो मांसाहारी होते हैं, लेकिन कभी-कभार गलती से फल या सब्जियां निगल जाते हैं. कई बार वह शाहकार और  मांसाहार में फर्क नहीं कर पाते हैं. यही वजह है कि वह कई बार फल-सब्जी खा लेते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2018 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).