वायरल

Neom Line City Saudi Arabia: सऊदी अरब बना रहा 170 KM लंबा भविष्य का अनोखा शहर, सिर्फ 200 मीटर होगी चौड़ाई

'द लाइन' इसलिए क्योंकि यह शहर एकदम सीधी रेखा में बनेगा. पूरे शहर में कोई रोड नहीं होगी और न ही कारें चलेंगी. शहर के एक छोर से दूसरे छोर को जोड़ने के लिए हाई स्पीड ट्रेनें चलेंगी. यहां ड्रोन टैक्सी हवा में चलने वाली होगी. यहां एक बड़ा आर्टीफीशियल चांद होगा.

Neom Line City Saudi Arabia: सऊदी अरब बना रहा 170 KM लंबा भविष्य का अनोखा शहर, सिर्फ 200 मीटर होगी चौड़ाई

Neom The Line City Saudi Arabia: सऊदी अरब (Saudi Arab) 170 किमी लंबी एक ऐसा अल्ट्रा मॉडर्न शहर बनाने जा रहा है जो किसी अजूबे से कम नहीं होगा. पहाड़ी रेगिस्तान में ये शहर हरियाली और प्रकृति से भरपूर होगा. यहां बेहग अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी. 29 जुलाई को क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Mohammed Bin Salman) ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के डिजाइन को दुनिया के सामने रखा है.महिला के नाखून है इतने लंबे कि बन गया विश्व रिकॉर्ड, 25 साल पहले हुए हादसे के कारण बदल गई जिंदगी (See Pic)

इस प्रोजेक्ट को नियोम 'द लाइन' सिटी (Neom City Project) नाम दिया गया है. 'द लाइन' इसलिए क्योंकि यह शहर एकदम सीधी रेखा में बनेगा. पूरे शहर में कोई रोड नहीं होगी और न ही कारें चलेंगी. शहर के एक छोर से दूसरे छोर को जोड़ने के लिए हाई स्पीड ट्रेनें चलेंगी. ये CITY पूरी तरह रिन्यूएबल एनर्जी पर चलेगा और जीरो कार्बन एमीशन वाला शहर होगा.

ये शहर तीन लेवल का होगा. ऊपरी तल पर सिर्फ हरियाली से भरपूर प्राकृतिक दृश्य होंगे. दूसरे तल पर लोग रहेंगे. स्कूल, हॉस्पिटल और मॉल जैसी दैनिक जीवन से जुड़ी सभी सुविधाएं रहेंगी. सभी जरूरत की चीजें सिर्फ 5 मिनट की वॉकिंग डिस्टेंस पर होंगी.

तीसरे और सबसे निचले तल पर हाई स्पीड ट्रेनें चलेंगी. 170 किमी लंबे शहर के कोने से दूसरे कोने में पहुंचने में सिर्फ 20 मिनट का समय लगेगा. ये मेगासिटी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलेगा. योजना के मुताबिक यहां ड्रोन टैक्सी हवा में चलने वाली होगी. यहां एक बड़ा आर्टीफीशियल चांद होगा.

शहर की ऊंचाई 500 मीटर रहेगी. जहां 90 लाख लोगों के रहने की व्यवस्था होगी. 200 मीटर चौड़ाई में एक सीधी रेखा में बनने वाले इस 'दि लाइन' शहर की बाहरी दीवारें मिरर फेस्ड होंगी. भविष्य का ये शहर UAE के तबूक के पास बसाया जा रहा है, जिसके एक तरफ गल्फ ऑफ अकाबा है तो दूसरी तरफ रेड सी. नियोम से 5 किमी दूर मिस्र का शहर है. 'दि लाइन' सिटी भौगोलिक रूप से एक ऐसी जगह पर स्थित है जहां पर दुनिया की 40 प्रतिशत जनसंख्या मात्र 6 घंटे में पहुंच सकेगी.

2030 तक बनाने का है टारगेट

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने 2017 में इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी और 'दि लाइन' प्रोजेक्ट को 2030 तक बना लेने का लक्ष्य रखा था. इस शहर को बनाने में करीब 500 बिलियन डॉलर का खर्च आएगा. शहर का क्षेत्रफल 30,528 वर्ग किमी है. सऊदी प्रिंस ने सऊदी को रिब्रांड करने की योजना बनाई है, जिसका नाम दिया है "विजन 2030".

कहां से आएगा इतना पैसा ?

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के अनुसार, नियोम बिजनेस जोन को 2024 में सऊदी स्टॉक मार्केट में सूची बद्ध कराया जाएगा. सऊदी अरब नियोम इन्वेस्टमेंट फंड के नाम पर 300 बिलियन रियाल अलग रखेगी. क्राउन प्रिंस के मुताबिक 2030 तक पूरा होने वाले नियोम के पहले चरण पर 1.2 ट्रिलियन रियाल का खर्च आएगा. इसका आधा खर्च सऊदी संप्रभु धन कोष (सॉवरेन वेल्थ फंड) उठाएगा. इसके अलावा दुनिया को नियोम में इन्वेस्ट करने के लिए भी बुलाया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2022 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).