वायरल

Video: मुंबई में बीच सड़क पर अश्लील हरकत करने लगा यह प्रेमी जोड़ा, लोगों ने बुलाई पुलिस

दक्षिण मुंबई के व्यस्ततम इलाके मरीन ड्राइव में गुरुवार को एक अजीब घटना सामने आई. इस इलाके में जहां सैकड़ों लोग आ-जा रहे थे, वहीं एक प्रेमी युगल ढिठाई से अपने प्यार का इजहार कर रहे थे.

Video: मुंबई में बीच सड़क पर अश्लील हरकत करने लगा यह प्रेमी जोड़ा, लोगों ने बुलाई पुलिस
(Photo Credits: Twitter)

मुंबई:  दक्षिण मुंबई के व्यस्ततम इलाके मरीन ड्राइव में गुरुवार को एक अजीब घटना सामने आई. इस इलाके में जहां सैकड़ों लोग आ-जा रहे थे, वहीं एक प्रेमी युगल ढिठाई से अपने प्यार का इजहार कर रहे थे. उनके इस कृत्य को सैकड़ों लोगों ने देखा और तस्वीरें लीं, वीडियो भी बनाई. रोड डिवाइडर पर हुए इस प्यार के इजहार का वीडियो शुक्रवार शाम को वायरल हो गया.

कुछ राहगीरों ने जहां इस कृत्य का वीडियो बनाया वहीं, कुछ पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दे दी.

पुलिस के मौके पर पहुंचते ही प्रेमी युगल ठठक गए और जल्दी-जल्दी अपने कपड़े ठीक किए सड़क पार कर दूसरी तरफ चले गए. सड़क के दोनों पर भारी यातायात की वजह से पुलिस महिला को ही पकड़ने में कामयाब हो पाई, पुरुष जो कि विदेशी नागरिक प्रतीत हो रहा था, वहां निकलने में सफल रहा.

पुलिस उपायुक्त एम.के. शर्मा ने कहा कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं मालूम पड़ती. उसे महिला सुरक्षा केंद्र भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

महिला ने प्रारंभिक पूछताछ में कहा कि वह गोवा से है, लेकिन बाद वह अपने बयान से पलट गई और विरोधाभासी बयान दिए.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिससे विदेशी की पहचान की जा सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2018 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).