मुंबई: बंगले के टॉयलेट में घुसा 5 फुट लंबा कोबरा, जहरीले सांप को देख डर के मारे घरवालों का हुआ बुरा हाल
मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित एक बंगले के टॉयलेट में पांच फुट लंबा कोबरा किंग घुस आया. सांप को घर के टॉयलेट में देखकर घरवालों का डर से बुरा हाल हो गया और उन्होंने सांप को पकड़ने वाले दल को सूचित किया, जिसके बाद काफी मशक्कत करने के बाद उस सांप को पकड़ने में कामयाबी मिली
मुंबई: मायानगरी मुंबई (Mumbai) के पूर्वी उपनगर चेंबूर (Chembur) स्थित एक बंगले (Banglow) में रहने वाले लोगों का डर के मारे बुरा हाल उस वक्त हो गया, जब उन्होंने अपने घर के टॉयलेट में 5 फुट लंबे कोबरा किंग (Cobra Snake) को देख लिया. इस बंगले में रहनेवाले परिवार के लिए जहरीले कोबरा सांप को देखना किसी डरावने सपने से कम नहीं था. दरअसल, मंगलवार की शाम अचानक से चेंबूर स्थित एक बंगले के टॉयलेट में 5 फुट लंबा कोबरा घुस (Cobra in Toilet) आया. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, यह जहरीला सांप टॉयलेट में रेंग रहा था. प्रियाज कामत (Priyaj Kamat) ने जब देखा कि सांप दरवाजे के नीचे से टॉयलेट में घुसा तो उन्होंने गीले कंबल से टॉयलेट के दरवाजे के नीचे खाली जगह को ढंक दिया. इसके बाद उन्होंने सांपों को बचाने वाले एक दल को इसकी सूचना दी.
कुछ देर बाद रेस्क्यू एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेल्फेयर (Rescue Association For Wild Life Welfare) के स्वयंसेवक प्रथमेश पंचाल (Prathamesh Panchal) मौके पर पहुंचे और वे सांप को पकड़ने की जद्दोजहद में जुट गए. काफी कोशिशों के बावजूद भी सांप पकड़ में नहीं आ रहा था, आखिरकार काफी मशक्कत के बाद उन्होंने सांप को पकड़ लिया. सांप के पकड़े जाने के बाद डायमंड गार्डन में गोल्फ व्यू सोसायटी में रहने वाले प्रियाज कामत ने कहा कि सांपों को पकड़ना सांपों को बचाने वाले इस दल के लोगों के लिए कोई बड़ी बात नहीं है. यह भी पढ़ें: कमोड में छिपकर बैठे सांप ने डसा महिला के बट पर, आगे जो हुआ सुनकर रह जाएंगे दंग
हालांकि टॉयलेट में सांप के घुसने की यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं. इसी साल अप्रैल महीने में मुंबई के भांडुप निवासी विनय ढोबले का अपने घर के टॉयलेट में जहरीले अजगर को देखकर डर के मारे बुरा हाल हो गया था. टॉयलेट में सांप को देखकर उन्होंने फौरन बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और उनकी पत्नी तो इस कदर डर गई थीं कि जब बचाव दल ने सांप को पकड़ा तो उसे देखकर वो बेहोश हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2019 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

