मुंबई: सीएम चषक कार्यक्रम के दौरान डांस कर रही 13 साल की लड़की की हुई मौत
मुंबई के कांदिवली इलाके में एक सात वर्षीय छात्रा का स्थानीय नगरसेवक द्वारा आयोजित एक नृत्य प्रतियोगिता में मंच पर गिरने से मौत हो गई है.
Mumbai: मुंबई के कांदिवली (Kandivali) इलाके में एक सात वर्षीय छात्रा का स्थानीय नगरसेवक द्वारा आयोजित एक नृत्य प्रतियोगिता में मंच पर गिरने से मौत हो गई है. जी हां एक रिपोर्ट के अनुसार 13 वर्षीय छात्रा का भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नगरसेवक कमलेश यादव द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में डांस के दौरान स्टेज पर गिरने से मौत हो गई. छात्रा का नाम अनेश शर्मा बताया जा रहा है, वह स्टेज पर डांस करते हुए अचानक से मूर्छित होकर गिर पड़ी. आनन-फानन में लोग उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया.
छात्रा के निधन के पश्चात् आयोजकों ने मीडिया कर्मियों से बताया कि यहां पर कई स्कूलों के छात्र प्रतियोगिता में भाग लेने आए थे. छात्रों के साथ संबंधित स्कूल के शिक्षक भी उनके साथ थे. प्रतियोगिता का कार्यक्रम 5 बजे से शुरू हुआ. मृतक छात्रा स्टेज पर लगभग 10 सेकेंड तक डांस करने के बाद अचानक से मूर्छित होकर गिर गई.
यह भी पढ़ें- स्कूली छात्राओं ने रची मासूम बच्चों की हत्या की खतरनाक साजिश, मर्डर कर खून पीने की थी योजना
आयोजकों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन दुर्भाग्यवश लड़की का निधन हो गया. छात्रा का शव पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस छात्रा के मौत का छानबीन कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2018 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

