वायरल

खतरनाक तेंदुए के आगे नाकाम हुई मां की ममता, शिकारी ने बेरहमी से हिरण के सामने ली उसके बच्चे की जान (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मां हिरण के सामने खतरनाक तेंदुआ उसके बच्चे का शिकार करता है और काफी कोशिशों के बाद भी मां हिरण उसे बचा नहीं पाती है.

खतरनाक तेंदुए के आगे नाकाम हुई मां की ममता, शिकारी ने बेरहमी से हिरण के सामने ली उसके बच्चे की जान (Watch Viral Video)
तेंदुए ने ली हिरण के बच्चे की जान (Photo Credits: YouTube)

Viral Video: जंगल के नियम इंसानी दुनिया से बेहद अलग होते हैं, क्योंकि यहां के कानून के हिसाब से उसी जानवर को जीने का अधिकार है जो शक्तिशाली है. ये ताकतवर जानवर खुद से कमजोर जानवरों (Animals) का शिकार करके जंगल में राज करता है. प्रकृति द्वारा बनाए गए इन नियमों के आगे जंगल का हर जानवर मजबूर है, इसलिए कमजोर जानवरों को कई बार शिकारी जानवरों का शिकार बनना पड़ता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें मां हिरण (Mother Deer) के सामने खतरनाक तेंदुआ (Leopard) उसके बच्चे का शिकार करता है और काफी कोशिशों के बाद भी मां हिरण उसे बचा नहीं पाती है.

इस वीडियो को यूट्यूब पर Maasai Sightings नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे शेयर किए जाने के बाद से अब तक 10k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा है- तेंदुए ने गजब का कैच किया है, वहीं दूसरे ने लिखा है- शिकारी के आगे नाकाम हुई मां की ममता. यह भी पढ़ें: हिरण को दबोचकर आसमान में उड़ान भरता दिखा बाज, Viral Video देख हैरत में पड़ जाएंगे आप

मां हिरण के सामने तेंदुए ने ली उसके बच्चे की जान

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ घात लगातर हिरण के बच्चे को देख रहा होता है, लेकिन जैसे ही वो अपनी मां से अलग होता है, वैसे ही मौके का फायदा उठाते हुए तेंदुआ तुरंत नन्हे हिरण पर हमला कर देता है. तेंदुए की चंगुल में फंसने के बाद नन्हा हिरण अपनी जान बचाने के लिए काफी जद्दोजहद करता है, तभी उसकी मां भी वहां पहुंच जाती है और वो तेंदुए से अपने बच्चे को बचाने के लिए लड़ती है, लेकिन शिकारी के आगे मां की ममता हार जाती है और तेंदुआ उसके सामने ही उसके बच्चे को अपना शिकार बना लेता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2024 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).