Viral Video: अपने बच्चे को बचाने के लिए खतरनाक अजगर से भिड़ गई मां कंगारू, वीडियो देख भावुक हुए लोग
मां अपने बच्चे की रक्षा के लिए जान की बाजी तक लगाने से पीछे नहीं हटती है. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मां कंगारू अपने बच्चे को बचाने के लिए खतरनाक अजगर से भिड़ जाती है, जिसे देख लोग भावुक हो रहे हैं.
Kangaroo vs Python Viral Video: यह सच है कि इस संसार में मां (Mother) की जगह कोई नहीं ले सकता है, इसलिए उसे इस धरती पर भगवान का दूसरा रूप माना जाता है. एक मां अपनी संतान के लिए त्याग और बलिदान करने के लिए सदैव तैयार रहती है, जब भी उसकी संतान पर कोई मुसीबत आती है तो उसकी रक्षा के लिए वो किसी से भी भिड़ जाती है. इंसानों से लेकर जानवरों तक, मां की ममता बच्चे के लिए अनमोल होती है. मां अपने बच्चे की रक्षा के लिए जान की बाजी तक लगाने से पीछे नहीं हटती है. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें मां कंगारू (Kangaroo) अपने बच्चे को बचाने के लिए खतरनाक अजगर (Python) से भिड़ जाती है, जिसे देख लोग भावुक हो रहे हैं.
इस वीडियो को wildanimal9030 नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स मां कंगारू की हिम्मत की सराहना करने के साथ ही उसकी ममता को सलाम कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- वाकई मां तो मां होती है. जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- मां चाहे कोई भी हो वह खुद से पहले अपने बच्चों की परवाह करती है. यह भी पढ़ें: Viral Video: विशालकाय अजगर और मॉनिटर लिजर्ड के बीच छिड़ी खूनी जंग, देखें क्या हुआ इस लड़ाई का अंजाम
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय अजगर ने कंगारू के बच्चे को अपने चंगुल में दबोच रखा है. कंगारू का बच्चा खुद को अजगर के चंगुल से छुड़ा नहीं पा रहा है, ऐसे में उसकी मां अजगर के पास पहुंचती है और अपने बच्चे को बचाने के लिए उससे भिड़ जाती है. कंगारू लगातार अजगर पर हमला करती है, ताकि अजगर की पकड़ ढीली हो जाए और वो उसके बच्चे को छोड़ दे. हालांकि इस वीडियो के आखिर में क्या होता है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2024 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

