वायरल

Monkey Viral Video: दो बंदरों का ऊंची इमारत पर फिसलते हुए क्लिप वायरल, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

एक इमारत की बाहरी दीवार पर खेलते और फिसलते हुए दो बंदरों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और नेटिज़न्स इसे बहुत पसंद कर रहे हैं. बिजनेस टाइकून हर्ष गोयनका द्वारा ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद यह वीडियो वायरल हो गया, जिसका कैप्शन था, "जीवन में सरल चीजें हैं जो आप देखते हैं और वे आपके दिन को रोशन करती हैं.

Monkey Viral Video: दो बंदरों का ऊंची इमारत पर फिसलते हुए क्लिप वायरल, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
इमारत पर फिसलते बंदर (Photo Credits: Twitter)

एक इमारत की बाहरी दीवार पर खेलते और फिसलते हुए दो बंदरों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और नेटिज़न्स इसे बहुत पसंद कर रहे हैं. बिजनेस टाइकून हर्ष गोयनका द्वारा ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद यह वीडियो वायरल हो गया, जिसका कैप्शन था, "जीवन में सरल चीजें हैं जो आप देखते हैं और वे आपके दिन को रोशन करती हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि दो बंदर दीवार को अपने पैरों से पकड़कर इमारत से नीचे उतर रहे हैं. वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को खूब एंटरटेन किया और किसी ने कमेंट भीकिया, "ये बंदर कुछ हार्डकोर फायर फाइटर ट्रेनिंग से गुजरे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: शख्स ने प्यासे बंदर को अपनी बोतल से पिलाया पानी, देखें अद्भूत वीडियो

गोयनका द्वारा साझा किए गए वीडियो को 1 लाख से भी अधिक देखा जा चुका है. इस वीडियो को 6 हजार से भी अधिक लाइक्स और 660 रिट्विट मिल चुके हैं. वहीं इस 10 सेकंड के वीडियो को IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर इस कैप्शन के साथ शेयर किया था, "जिंदगी कितनी आसान है, हम इसे सिर्फ जटिल बनाते हैं."

देखें वीडियो:

इससे पहले एक बंदर का दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के पास बैठ कर सवारी करने और का एक और वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया. वीडियो में दिख रहा बंदर दिल्ली मेट्रो ट्रेन के एक डिब्बे में घूम रहा था. वीडियो शनिवार को ट्विटर पर सामने आया. वीडियो क्लिप में दिखाया गया है कि बंदर पहले गाड़ी में घूमता है और अंत में एक यात्री के बगल वाली सीट पर बैठ जाता है. कथित घटना के वीडियो में, एक व्यक्ति को यमुना बैंक स्टेशन कहते हुए सुना जा सकता है, जो दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर पड़ता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2021 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).