Monkey Viral Video: परेड करने में व्यस्त थे जवान तभी अचानक से बंदर ने कर दिया हमला, उसकी हरकत देख आप भी रह जाएंगे दंग
एक हैरान करने वाला मजेदार वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. परेड के दौरान जवान पर हमला करते बंदर को देख लोग हैरान भी नजर आ रहे हैं और वो अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं. यही वजह है कि यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है.
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई ऐसी चीजें आए दिन देखने को मिल जाती हैं, जो मनोरंजक होती हैं या फिर वो हैरान कर देती हैं. खासकर जानवरों (Animals) के कई दिलचस्प वीडियो (Viral Video) आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं, जिन्हें देखकर कभी हैरानी होती है तो कभी चेहरे पर अपने आप हंसी आ जाती है. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला मजेदार वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. परेड (Parade) के दौरान जवान (Jawan) पर हमला करते बंदर (Monkey) को देख लोग हैरान भी नजर आ रहे हैं और वो अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं. यही वजह है कि यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 10.3K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे अब तक 111 रीट्वीट और 959 लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स विभिन्न प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं और लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: छोटे बच्चे से लिपट कर बीच सड़क पर प्यार जताने लगा बंदर, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
Monkey felt left out by the commander pic.twitter.com/NBwpubbQxf
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 23, 2021
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ग्राउंड में जवानों की परेड चल रही है, जिसमें काफी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हैं. परेड के दौरान अचानक एक बंदर पीछे से दौड़ता हुआ आता है और एक पुलिसकर्मी पर हमला करते हुए जोरदार किक मारता है. हालांकि इस लम्हे को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. बंदर की इस हरकत को देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और उन्हें हंसी भी आ रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2021 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

