वायरल

मॉडल का बोल्‍ड कदम: रैंप पर वॉक करते हुए बेटी को कराई ब्रेस्ट फीडिंग, VIDEO देख लोगो के छूटे पसीने

सीस्विमसूट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इसकी वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''GIRL POWER!#SISwimSearch की 16वीं फाइनलिस्ट मारा रैंप पर अपनी 5 महीनें की बेटी से साथ चली.''

मॉडल का बोल्‍ड कदम: रैंप पर वॉक करते हुए बेटी को कराई ब्रेस्ट फीडिंग, VIDEO देख लोगो के छूटे पसीने
बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग कराती मॉडल (Photo Credit-YouTube)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी मॉडल के रैंप वाक करते हुए ब्रेस्टफीडिंग कराने की तस्वीर और वीडियो वायरल हुआ है. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. इस वीडियो में स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड स्विमिंग सूट में रनवे पर चलते हुए, मार्ट मार्टिन ने अपने पांच महीने के बच्‍चे एरिया को स्तनपान करते दिखाया गया है. इसके साथ ही वह इस दौरान रैंप पर अकेली नहीं थीं बल्कि इस दौरान उनके गोदी में उनकी 5 महीने की बेटी भी थी.

सीस्विमसूट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इसकी वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''GIRL POWER!#SISwimSearch की 16वीं फाइनलिस्ट मारा रैंप पर अपनी 5 महीनें की बेटी से साथ चली.''

दूसरी तरह कई महिलाओं ने कहा है कि मॉडल के इस कदम से काम के दौरान ब्रेस्टफीडिंग को बढ़ावा मिलेगा. कुछ अन्य महिलाओं ने लिखा कि मॉडल के इस वीडियो को देखकर कई औरतें अपनी बॉडी को लेकर सहज महसूस करेंगी.

ज्ञात हो कि मॉडल ने रैंप वाक के दौरान बिकिनी पहन रखा था. स्‍तनपान के दौरान मॉडल आत्‍मविश्‍वास और मुस्कुराती हुई नजर आई. इस मैगजीन ने एक दिन बाद ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर रैंप वाक के वीडियो को भी पोस्ट किया। इसके बाद काफी लोगों ने इसे सराहा भी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2018 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).