ऊंचाई से एक के बाद एक कई सुअरों ने पानी में लगाई छलांग, नहाने का जमकर उठाया लुत्फ (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो में एक के बाद एक कई सूअर ऊंचाई से न सिर्फ पानी में छलांग लगाते हैं, बल्कि वो जमकर पानी में तैर-तैरकर स्नान भी करते हैं.
Pigs Viral Video: अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर मौज-मस्ती करने के लिए लोग अपने दोस्तों या परिवार वालों के साथ किसी न किसी डेस्टिनेशन पर जरूर जाते हैं. खूबसूरत झरने, झील, समंदर और नदियों के करीब जाकर लोग उसमें नहाने का मौका नहीं छोड़ते हैं, लेकिन क्या जानवर भी इंसानों की तरह ही ऐसी मौज-मस्ती करते हैं? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो में एक के बाद एक कई सूअर (Pigs) ऊंचाई से न सिर्फ पानी में छलांग लगाते हैं, बल्कि वो जमकर पानी में तैर-तैरकर स्नान भी करते हैं.
इस वीडियो को @jcniyomugabo नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- इस तरह से वे सूअरो को कीटाणुरहित करते हैं और उसे उनके लिए मजेदार भी बनाते हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Baby Elephant Dancing With Two Girls: दो लड़कियों के साथ बेबी एलीफैंट ने किया डांस, क्यूट वीडियो हुआ वायरल
पानी में जमकर स्नान करता सूअरों का ग्रुप
This is how they disinfect pigs and also makes it fun for them. pic.twitter.com/XFE3O2lwLG
— Jean Claude NIYOMUGABO (@jcniyomugabo) November 26, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में कई सूअर एक साथ नजर आ रहे हैं, जो ऊंचाई पर खड़े हैं और एक के बाद एक पानी में छलांग लगाने लगते हैं. एक-एक कर पानी में छलांग लगाने के बाद ये सूअर मजे से नहाने लगते हैं. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो सभी एक साथ वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं और उन्हें पानी में नहाकर बड़ा मजा आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2024 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

