बिल से फन निकालकर बाहर झांकते दिखे कई सांप, फुफकारते हुए नागों को देखकर उड़ जाएंगे आपके होश (Watch Viral Video)
सांपों से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कई सांप बिल से अपना फन बाहर निकालकर झांकते और फुफकारते हुए नजर आ रहे हैं. इस नजारे को देखकर यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे.
Snakes Viral Video: दुनिया में पाए जाने वाले विभिन्न प्रजातियों के सांपों (Snakes) में कई प्रजातियां बेहद घातक और विषैली होती हैं, जिनके जहर की एक बूंद किसी की भी जान लेने के लिए काफी है. हालांकि कई प्रजातियां जहरीली नहीं होती हैं, बावजूद इसके अधिकांश लोग सांपों का नाम सुनते ही घबराने लगते हैं और यही कामना करते हैं कि उनका सामना कभी किसी सांप से न हो. इसके विपरित कई लोग खतरों के खिलाड़ी बनकर सांपों के साथ खिलौने की तरह खेलने से भी बाज नहीं आते हैं. इस बीच सांपों से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कई सांप बिल से अपना फन बाहर निकालकर झांकते और फुफकारते हुए नजर आ रहे हैं. इस नजारे को देखकर यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- पलक झपकने तक मुझे लगा कि वे मशरूम हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 5.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Rishikesh Snake Video: ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर दिखा खतरनाक सांप, अफरा-तफरी के बीच दहशत भरा वीडियो वायरल
बिल से बाहर झांकते कई सारे सांप
I thought they were mushrooms until one blinked 😳 pic.twitter.com/fl6xARtI7n
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) September 19, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि झाड़ियों के बीच एक बिल से कई सारे सांप अपना फन निकालकर बाहर की तरफ झांक रहे हैं. इन सांपों को दूर से देखने पर एक पल के लिए ऐसा लगता है कि जैसे ये मशरूम हैं, लेकिन जैसे ही पास से देखते हैं तो पता चलता है कि कई सारे सांप एक साथ बिल से बाहर अपना फन निकाले हुए हैं. ये सांप न सिर्फ फन निकालकर बाहर की तरफ देख रहे हैं, बल्कि इन्हें फुफकारते हुए भी देखा जा सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2024 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

