स्विमिंग पूल में छोटा सा नकली मगरमच्छ रखकर शख्स के साथ किया प्रैंक, Viral Video देख हंसी से लोटपोट हो जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स स्विमिंग पूल में मौजूद दूसरे शख्स के हाथ के पास छोटा सा नकली मगरमच्छ रख देता है और उसके हाथ को अपने दांत से काटकर छुप जाता है, इसके बाद जो होता है, उसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर प्रैंक (Prank) से जुड़े वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देख कई बार हंसी छूट जाती है. हालांकि कई बार ये प्रैंक हंसी-मजाक का कारण बन जाता है, जबकि कई बार इससे सामने वाले की डर के मारे हालत भी खराब हो जाती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स स्विमिंग पूल (Swimming Pool) में मौजूद दूसरे शख्स के हाथ के पास छोटा सा नकली मगरमच्छ (Fake Crocodile) रख देता है और उसके हाथ को अपने दांत से काटकर छुप जाता है. जब शख्स की नजर उस मगरमच्छ पर पड़ती है तो उसे लगता है कि उसे उसी मगरमच्छ ने काटा है तो डर के मारे चीखते हुए वो सीधे पूल से बाहर दौड़ लगा लेता है.
इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- पुरुष कभी बड़े नहीं होना चाहते. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 12 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है. यह भी पढ़ें: Viral Video: प्रैंक करने के लिए शख्स रेलवे ट्रैक पर फेंकी साइकिल, तभी सामने से आई ट्रेन और फिर...
प्रैंक से बुरी तरह से घबराया शख्स
Men never wanna grow up! 😂
— Figen (@TheFigen_) July 26, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दो शख्स स्विमिंग पूल में मौजूद हैं और वो एक-दूसरे से बात कर रहे हैं, तभी पीछे से एक शख्स आता है और वो एक छोटा सा नकली मगरमच्छ पूल के अंदर मौजूद शख्स के हाथ के पास रखकर उसे दांत से काट लेता है, जिससे शख्स चीख पड़ता है और जब वो नकली मगरमच्छ को देखता है तो उसे असली समझकर घबरा जाता है. वो फौरन स्विमिंग पूल से बाहर भाग निकलता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2024 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

