बंदर को चिढ़ाना शख्स को पड़ा महंगा, बाल पकड़कर जानवर ने दी ऐसी सजा कि रहेगा जिंदगी भर याद (Watch Viral Video)
एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मजे लेने के लिए बंदर को छेड़ता है, जिससे जानवर को गुस्सा आ जाता है और फिर वो शख्स के बाल पकड़कर ऐसा सबक सिखाता है कि वो जिंदगी भर नहीं भूला सकेगा. इस वीडियो को cutepetswild नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.
Monkey Viral Video: वैसे तो जानवर अपनी दुनिया में मस्त होते हैं और वो बेवजह लोगों को परेशान करने से बचते हैं, हालांकि कई लोग जानबूझकर जानवरों (Animals) को परेशान करते हैं और उनसे मजे लेते हैं. ऐसे में कई बार जानवरों को गुस्सा आ जाता है और फिर वो उन्हें सबक सिखाने पर मजबूर हो जाते हैं. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स मजे लेने के लिए बंदर (Monkey) को छेड़ता है, जिससे जानवर को गुस्सा आ जाता है और फिर वो शख्स के बाल पकड़कर ऐसा सबक सिखाता है कि वो जिंदगी भर नहीं भूला सकेगा. इस वीडियो को cutepetswild नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- ऐसा लगा कि ये बंदक इसके बाल उखाड़ के ही दम लेगा, जबकि एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा है- मुझे तो इस लड़के पर तरस आ रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: प्यासे बंदर को महाराष्ट्र ट्रैफिक पुलिस ने पिलाया पानी, वीडियो ने जीता नेटिज़न्स का दिल
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहा वीडियो किसी चिड़ियाघर का लग रह है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बंदर पिंजरे में बंद है और उसने एक शख्स के बाल पकड़ रखे हैं. शख्स बंदर के चंगुल से खुद को बचाने की हर मुमकिन कोशिश करता है, लेकिन बंदर है कि उसे छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा है. आखिरकार बाल को काफी देर तक खींचने के बाद बंदर शख्स को छोड़ता है, लेकिन शख्स को बंदर को छेड़ने की जो सजा मिलती है, उसे वो जिंदगी भर याद रखेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2022 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

