आगरा के सिकंदरा इलाके स्थित भगवती ढाबे पर खाना खाने आए 50 वर्षीय आढ़ती संजय वर्मा की अचानक मौत हो गई. सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि संजय वर्मा आधी रोटी खाने के बाद कुर्सी पर बेहोश हो गए. ढाबा कर्मचारी ने इस घटना की सूचना ढाबे के संचालक को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
#आगरा के सिकंदरा स्थित भगवती ढाबे पर खाना खाते समय 50 वर्षीय आढ़ती संजय वर्मा की अचानक मौत हो गई। सीसीटीवी में कैद घटना में संजय आधी रोटी खाने के बाद कुर्सी पर बैठे-बैठे बेहोश हो गए। कर्मचारी द्वारा जानकारी मिलने पर ढाबा संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज… pic.twitter.com/4jXx6zVbZl
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) December 15, 2024
पुलिस ने उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच में उनकी मौत की वजह दिल का दौरा बताई जा रही है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.













QuickLY