Viral Video: तेज रफ्तार बाइक पर हाथ छोड़कर खड़ा हो गया शख्स, ट्रैफिक के बीच उसके खतरनाक स्टंट का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ट्रैफिक के बीच बाइक चलाते-चलाते अचानक से हाथ छोड़कर बाइक पर खड़ा हो जाता है और स्टंट करने लगता है. शख्स ने ऐसा सिर्फ इसलिए किया, क्योंकि उसे रील बनानी थी.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर स्टंट (Stunt) से जुड़े खतरनाक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) करते दिखते हैं. कई बार स्टंट करने की उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ जाती है, जबकि कुछ लोग आराम से स्टंट कर लेते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ट्रैफिक (Traffic) के बीच बाइक चलाते-चलाते अचानक से हाथ छोड़कर बाइक पर खड़ा हो जाता है और स्टंट करने लगता है. शख्स ने ऐसा सिर्फ इसलिए किया, क्योंकि उसे रील बनानी थी. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग उस शख्स की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
इस वीडियो को @ChapraZila नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 120.3k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- ऐसे लोगों को पुलिस के डंडे ही सही कर सकते हैं. समस्तीपुर पुलिस ने रिएक्ट कर लिखा है- यमराज सो सकते हैं, लेकिन समस्तीपुर पुलिस 24 घंटे जागती है. यह भी पढ़ें: Couple Bike Stunt Video: चलती बाइक पर युवक की गोद में बैठी लड़की, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
बाइक पर शख्स का खतरनाक स्टंट
अभी यमराज जी सो रहे है इसीलिए बच गया , पर समस्तीपुर पुलिस क्या इसे देख रही हैं? pic.twitter.com/hAceGCL1gS
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) May 28, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स तेज रफ्तार से बाइक चला रहा है, फिर वो चलती बाइक पर दोनों हाथों को छोड़कर खड़ा हो जाता है. इसी स्थिति में वो आगे चल रही बस को भी ओवरटेक कर लेता है. इस नजारे को पीछे दूसरी गाड़ी से चल रहे शख्स के साथी ने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2024 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

