वायरल

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचा मासूम, शख्स ने मसीहा बनकर ऐसे बचाई बच्चे की जान (Watch Viral Video)

एक बहुत ही हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बच्चे को बाल-बाल बचा लेता है. इस वीडियो को देखकर यकीनन आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचा मासूम, शख्स ने मसीहा बनकर ऐसे बचाई बच्चे की जान (Watch Viral Video)
शख्स ने बचाई बच्चे की जान (Photo Credits: Reddit)

Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर सड़क हादसों के हैरान करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. दरअसल, सड़क दुर्घटनाओं (Road Accidents) में दुनिया भर में न जाने कितने ही लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं. हालांकि कुछ लोग खुशकिस्मत भी साबित होते हैं, जो मौत को मात देने में कामयाब हो जाते हैं. वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी जान को जोखिम में डालकर किसी की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश करते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक (Speeding Truck) की चपेट में आने से बच्चे (Child) को बाल-बाल बचा लेता है. इस वीडियो को देखकर यकीनन आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

इस हैरान करने वाली घटना के वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग हैरान नजर आ रहे हैं. दरअसल, सड़क सुरक्षा को लेकर अक्सर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जाती है, बावजूद इसके लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आते हैं. खासकर, बच्चों पर अगर ध्यान न दिया जाए तो वो आसानी से सड़क दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं.

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा अचानक से सड़क की तरफ दौड़ने लगता है, जहां से एक तेज रफ्तार ट्रक आती हुई दिखाई दे रही है. बच्चा ट्रक की चपेट में आने ही वाला होता है कि एक शख्स स्फूर्ति दिखाते हुए बच्चे के पास पहुंचता है और मसीहा बनकर उसकी जान बचा लेता है. सीसीटीवी कैमरे में यह सारी घटना कैद हो जाती है, इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2022 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).