Viral Video: बिना डरे शख्स ने उतारी अपने पालतू सांप की केंचुली, वीडियो देख नहीं होगा आंखों पर यकीन
Snake Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर सांपों (Snakes) से जुड़े हैरतअंगेज वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. अधिकांश लोग जहां सांपों से खौफ खाते हैं तो वहीं कई लोग सांपों से दोस्ताना व्यवहार करते हैं. जहरीले सांपों (Venomous Snake) का जहर तो इतना खतरनाक होता है कि उससे पल भर में किसी की भी जान जा सकती है. हालांकि इस बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बिना डरे अपने पालतू सांप की केंचुली (Snake Skin) निकालता है. जिस तरह से शख्स बेखौफ होकर सांप की पुरानी केंचुली निकाल रहा है, उसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.
इस वीडियो को snakebytestv नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं साथ ही लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हो रहे हैं. यह भी पढ़ें: Snake Attack: नागपुर के खुमारी गांव में विशालकाय अजगर ने खरगोशों को निगला, हैरान करने वाला वीडियो वायरल
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने पालतू सांप की पुरानी केंचुली उतार रहा है. वैसे तो इस बात से हर कोई वाकिफ है कि सांप कुछ समय बाद अपने शरीर से पुरानी केंचुली उतार देता है, लेकिन ऐसा करने में उसे काफी मशक्कत करनी पड़ती है. इस बीच यह शख्स केंचुली उतारने में अपने पालतू सांप की मदद करता हुआ नजर आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2022 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

