Viral Video: जमीन से सैकड़ों फीट ऊंचाई पर खतरों का खिलाड़ी बना शख्स, हवा में फुटबॉल खेलकर किया सबको हैरान
एक शख्स जमीन से सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर न सिर्फ खतरों का खिलाड़ी बनता है, बल्कि हवा में रस्सी पर चलते हुए फुटबॉल खेलकर हर किसी को हैरान कर रहा है.
Viral Video: एडवेंचर के शौकीन कई लोगों को खतरों का खिलाड़ी बनने में मजा आता है, तभी तो ऐसे लोग खतरनाक जगहों पर जाकर अपने हैरतअंगेज करतब से औरों को हैरान कर देते हैं. कुछ लोग पैराशूट लेकर ऊंची-ऊंची पहाड़ियों से छलांग लगाते हैं तो कुछ लोग हवा में कलाबाजी (Stunt) दिखाने लगते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स जमीन से सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर फुटबॉल (Football) खेलकर हर किसी को हैरान कर रहा है. शख्स रस्सी पर चलते हुए हवा में जिस तरह से फुटबॉल खेल रहा है, उसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं. इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर slacktivity नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 15 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये तो पागलपन है, जबकि एक ने लिखा है ऐसा तो फुटबॉल स्टार मेसी भी नहीं कर सकता है.
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ऊंची पहाड़ियों के बीच रस्सी बांधकर उस पर न सिर्फ चल रहा है, बल्कि वो हवा में फुटबॉल भी खेल रहा है. जहां आम लोगों को इतनी ऊंची पहाड़ी से नीचे देखते ही चक्कर आने लगते हैं तो वहीं यह शख्स बिंदास होकर रस्सी पर चलते हुए एक पैर से फुटबॉल खेल रहा है. हालांकि राहत की बात तो यह है कि इस दौरान उसने अपनी सेफ्टी का पूरा ख्याल रखा था, नहीं तो उसके साथ कोई अनहोनी भी हो सकती थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2023 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

