छोटी फिश को चारा बनाकर शख्स ने किया बड़ी मछली का शिकार, Viral Video देख हैरान हो जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर फिशिंग करते बुजुर्ग शख्स का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं. यह वीडियो मछली पकड़ने के आपके अनुभव को भी पूरी तरह से बदल कर रख देगा.
Fishing Viral Video: मछली (Fish) पकड़ने के लिए जहां मछुआरे (Fisherman) समंदर में जाल बिछाते हैं तो वहीं कई लोग शौकिया तौर पर मछली पकड़ने के लिए उसके सामने चारा डालते हैं, लेकिन क्या आपने किसी को हाथ से हैरतअंगेज अंदाज में मछली पकड़ते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर फिशिंग (Fishing) करते बुजुर्ग शख्स का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं. यह वीडियो मछली पकड़ने के आपके अनुभव को भी पूरी तरह से बदल कर रख देगा. वीडियो में बुजुर्ग शख्स छोटी मछली को चारा बनाकर बड़ी मछली का शिकार करता नजर आ रहा है.
इस वीडियो को वैसे तो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है, लेकिन इसे यूट्यूब पर लंकर विले नाम के चैनल से पोस्ट किया गया है. वीडियो में शख्स को रैंप पर लेटकर पानी की सतह पर एक छोटी सी मरी हुई मछली को छोड़ते हुए देखा जा सकता है, जिसे खाने का लालच में बड़ी मछली उसकी तरफ बढ़ती है और शख्स उसे पकड़ लेता है.
देखें वीडियो-
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बड़ी मछली छोटी मछली को खाने के लिए आगे बढ़ती है. बुजुर्ग शख्स अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मछली के मुंह को नंगे हाथ से पकड़ लेता है और झटके में उसे पानी से बाहर निकाल देता है. शख्स के मछली पकड़ने के अंदाज को देखकर हर कोई हैरान नजर आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2022 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

