वायरल

VIDEO: चला था ईद पर दावत खाने दोस्त के घर, लेकिन प्लेट खुलते ही चिल्लाकर घर से भागा...

बता दें इस वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. फिलहाल अब तक यह पता नहीं चला है कि इस वीडियो को किसने सोशल मीडिया पर शेयर किया है लेकिन इसे देखने वाले हंस-हंस के लोटपोट हो रहे हैं.

VIDEO: चला था ईद पर दावत खाने दोस्त के घर, लेकिन प्लेट खुलते ही चिल्लाकर घर से भागा...
आप भी देखें वायरल वीडियो ( Photo Credit: Facebook )

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देख के आंखो पर यकीन नहीं होता है. कुछ अजीबोगरीब होते हैं तो कुछ लोग उन्हें बना देते हैं. एक ऐसे ही प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कुछ लोग दावत खाने के लिए एक साथ बैठे हैं. फिर उनके आगे अलग अलग दो बड़ी थाली परोसी जा रही है. लेकिन जब दावत खाने आए दोस्त के आगे थाली को खोला जाता है तो वहां भगदड़ मच जाती है.

दरअसल खाने की थाली से जैसे कवर हटाया जाता है उसके अंदर अजगर रखा हुआ होता है. उसे देख नीले रंग की टी शर्ट पहना हुआ शख्स इधर-उधर भागने लगता है. ईद के दौरान का ये वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है. एक मिनट का वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रही है.

बता दें इस वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. फिलहाल अब तक यह पता नहीं चला है कि इस वीडियो को किसने सोशल मीडिया पर शेयर किया है लेकिन इसे देखने वाले हंस-हंस के लोटपोट हो रहे हैं. जरा आप भी देखें इस हैरान कर देने वाला यह वीडियो.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2018 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).