Man Fights With Shark To Save Wife: पत्नी को बचाने के लिए शार्क से भिड़ गया पति, पूरे ऑस्ट्रेलिया में हो रही है शख्स की बहादुरी की तारीफ

ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स अपनी पत्नी की जान बचाने के लिए सफेद शार्क से जा भिड़ा. उसके जबड़े से पत्नी को छुड़ाने के लिए शार्क को इतने घूंसे मारे कि आखिर में शार्क को हार मानकर वहां से भागना पड़ा. इस हैरान करने वाली घटना के बाद से शख्स की बहादुरी की पूरे ऑस्ट्रेलिया में चर्चा हो रही है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

Man Fights With Shark To Save Wife: जब अपने किसी पर कोई मुसीबत आती है तो हम उसे बचाने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटते हैं. अपने किसी अजीज के लिए जान की बाजी लगाने वाली एक ऐसी ही खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया (Australia) में एक शख्स अपनी पत्नी की जान बचाने के लिए सफेद शार्क (White Shark) से जा भिड़ा. उसके जबड़े से पत्नी को छुड़ाने के लिए शार्क (Shark) को इतने घूंसे मारे कि आखिर में शार्क को हार मानकर वहां से भागना पड़ा. इस हैरान करने वाली घटना के बाद से शख्स की बहादुरी की पूरे ऑस्ट्रेलिया में चर्चा हो रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स और अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (New South Wales) के पोर्ट मैक्वेरी (Port Macquarie)  स्थित समुद्र तट पर शार्क ने महिला पर हमला कर दिया. ऐसे में अपनी पत्नी को बचावे के लिए शख्स ने सफेद शार्क पर न सिर्फ छलांग लगाई, बल्कि उसे इतने घूंसे मारे कि शार्क को वहां से भागना पड़ गया.

देखें वीडियो-

सिडमी मॉर्निंग हेराल्ड (Sydney Morning Herald) के अनुसार 35 वर्षीय चैटेले डॉयले (Chantelle Doyle) पर सर्फिंग के दौरान 2 से 3 मीटर (साढ़े छह फीट से 12 फीट) के शार्क ने हमला कर दिया, जिससे उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई. शार्क के हमले से पत्नी को बचाने के लिए शख्स ने सर्फबोर्ड से शार्क पर छलांग लगा दी और कई घूंसे मारकर आखिरकार अपनी पत्नी को शार्क के जबड़े से छुड़ाने में कामयाब रहा. यह भी पढ़ें: खूंखार शार्क के साथ एक शख्स ने किया गजब का डांस, शायद ही आपने देखा हो ऐसा VIDEO

मौके पर मौजूद एक अन्य सर्फर की मानें तो मार्क रैप्ली ने अपनी पत्नी के लिए शार्क को बहुत मारा. ऐसे बहुत कम लोग ही होते हैं जो शार्क जैसे भयानक जीव के साथ बहादुरी से लड़ सकते हैं. गौरतलब है कि जैसे ही शार्क से शख्स ने अपनी पत्नी को छुड़ाया, उसे तत्काल पैरामेडिक्स तट पर ले गए, जहां से पीड़िता को लिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल महिला खतरे से बाहर है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड