प्यासे चिंपैंजी को शख्स ने अपने हाथों से पिलाया पानी, जानवर ने ऐसे जताया उसका आभार (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक चिंपैंजी का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है, जिसमें एक शख्स उसे अपने हाथों से पानी पिलाता है, जिसके बाद चिंपैंजी भी शख्स का खास अंदाज में आभार व्यक्त करता है.
Chimpanzee Viral Video: जंगल में रहने वाले कई जानवरों को जब प्यास लगती है तो वो आसपास के नदी या तालाब से पानी पी लेते हैं, लेकिन कई बार पानी न मिलने के चलते ये जानवर तड़पते हुए भी नजर आते हैं. प्यास से तड़पते जानवरों के सामने कई बार इंसान मसीहा बनकर पहुंचते हैं और उन्हें पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाते हैं. ऐसे ढेरों वीडियोज की सोशल मीडिया पर भरमार देखने को मिलती है. इन सबके बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक चिंपैंजी (Chimpanzee) का वीडियो (Viral Video) तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है, जिसमें एक शख्स उसे अपने हाथों से पानी पिलाता है, जिसके बाद चिंपैंजी भी शख्स का खास अंदाज में आभार व्यक्त करता है.
इस वीडियो को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- यह क्लिप पिछले हफ्ते दुनिया भर में वायरल हुई. अफ्रीका के कैमरून में एक चिंपैंजी ने पानी पीने के लिए फोटोग्राफर की मदद मांगी, फिर उसके हाथ धुलवाकर उसने आभार जताया. एक उपयोगी व्यावहारिक सबक, अगर आप सफल होना चाहते हैं तो अपने समुदाय और ऑफिस के लोगों की सहायता करें, बदले में आपको उनका समर्थन मिलेगा. यह भी पढ़ें: Viral Video: अपने नन्हे लाल पर ममता लुटाती नजर आई मादा चिम्पैंजी, क्यूट वीडियो ने जीता सबका दिल
देखें वीडियो-
This clip went around the world last week. A Chimpanzee in Cameroon, Africa apparently asked for a photographers’s help in drinking water; then repaid him by washing his hands gently… A useful applied lesson: If you want to succeed, then assist & support those in your… pic.twitter.com/qLntPXfTkG
— anand mahindra (@anandmahindra) August 21, 2023
शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से चिंपैंजी फोटोग्राफर से पानी पीने में मदद मांगता है और फिर पानी पीने के बाद उसका आभार जताते हुए जानवर शख्स के हाथ धुलवाता है. यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और यह उनके दिलों को छू रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2023 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

