स्कूटी लेकर सीधे एटीएम में घुस गया शख्स, रुपए निकालने के तरीके को देख लोगों ने जमकर लिए मजे (See Pic)
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देख यकीनन आपकी हंसी छूट जाएगी, क्योंकि तस्वीर में एक शख्स को स्कूटी समेट एटीएम में घुसते हुए देखा जा सकता है.
Man Enters in ATM on Scooter Viral Pic: आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास अपने लिए भी समय नहीं बचता है और न ही वो परिवार के लिए समय निकाल पाते हैं. समय की पाबंदी के चलते कई बार लोग जल्दबाजी में ऐसी हरकतें भी कर जाते हैं, जिन्हें देख हर कोई हैरान हो जाता है. यहां तक कि कई बार अतरंगी हरकतों को देख लोगों की हंसी भी छूट जाती है. जल्दबाजी के चक्कर में लोग क्या कुछ नहीं करते हैं और ऐसे हैरान करने वाले नजारों की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होते रहते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल (Viral Pic) हो रही है, जिसे देख यकीनन आपकी हंसी छूट जाएगी, क्योंकि तस्वीर में एक शख्स को स्कूटी (Scooter) समेट एटीएम (ATM) में घुसते हुए देखा जा सकता है.
इस तस्वीर को @dekhane_mukul नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है. उसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'यह व्यक्ति विशेष भारत रत्न पुरस्कार का हकदार है.' शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस तस्वीर को 21.2k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Delhi ATM Robbery: दिल्ली में चोरों के हौसले बुलंद, CCTV कैमरे पर काला पेंट स्प्रे कर एटीएम से लूटे 5 लाख रुपये
स्कूटी लेकर एटीएम में पहुंचा शख्स-
This guy deserves a Special Bharat Ratna Award
👏👏🙏🏻💐💐💐🎖 pic.twitter.com/NJZrATlaOq
— Mukul Dekhane (@dekhane_mukul) December 13, 2023
हालांकि वायरल हो रही यह तस्वीर पुरानी है, लेकिन एक बार फिर से यह लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है. तस्वीर में एक शख्स को स्कूटी समेट एटीएम के भीतर देखा जा सकता है और वो स्कूटी पर बैठकर ही एटीएम मशीन से पैसे निकाल रहा है. इस पर मजे लेते हुए लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक ने लिखा है- जल्दी में होगा, जबकि दूसरे ने लिखा है- स्टैंड नहीं है सर, गाड़ी कैसे रखूं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2023 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

