मगरमच्छ के वेश में पानी के खूंखार दैत्यों के पास पहुंचा शख्स, फिर करने लगा ऐसी हरकतें… देखें Viral Video
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मगरमच्छ के वेश में खूंखार दैत्यों के पास पहुंचता है और उन्हें परेशान करने लगता है.
Viral Video: कहा जाता है कि मगरमच्छ (Crocodile) पानी का सबसे खूंखार जीव है, जिसे लेकर एक कहावत भी बहुत प्रचलित है- 'पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर' इसका मतलब बिल्कुल साफ है कि पानी में रहते हुए मगरमच्छ के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए. मगरमच्छ को धरती पर पाए जाने वाले सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है, जो अपने शिकार को अगर पकड़ लेता है तो समझिए वह उसे चीर-फाड़ कर ही दम लेगा. मगरमच्छ की बाइट इतनी तेज होती है कि अगर वह कहीं काट दे तो मांस समेत हड्डियां भी चकनाचूर हो जाती हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स मगरमच्छ के वेश में खूंखार दैत्यों के पास पहुंचता है और उन्हें परेशान करने लगता है.
इस वीडियो को @MarcoBillion नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- टिकटॉकर वीडियो बना रहा है, काम पर बस एक दिन!... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 13k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Man Putting Hand In Crocodile's Mouth Video: मगरमच्छ के मुंह में हाथ डाल रहा था शख्स, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा
मगरमच्छ के वेश में खूंखार दैत्यों के पास पहुंचा शख्स
Tiktoker making a video.
Just a day at work!. 👀😎 pic.twitter.com/l47UkTdYx7
— Marco (@MarcoBillion) October 4, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मगरमच्छ का वेश बनाकर पानी के दैत्यों के पास पहुंचता है. पहले तो वो डंडे से एक मगरमच्छ के मुंह पर मारता है, जिससे यह शिकारी जानवर पानी में चला जाता है, फिर वो दूसरे मगरमच्छ के पास जाता है और उसकी पूंछ पकड़कर खींचने लगता है. शख्स की इस हरकत के बाद वो मगरमच्छ भी पानी में चला जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2024 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

