देश

पेट्रोल पंप मालिक ने कर्मचारी को बांधकर जमकर पीटा, 10 मिनट में बरसाए 100 कोड़े, देखे वीडियो

पेट्रोल मालिक की दबंगई का अंदाजा इसी बात से लगा सकते है कि मालिक ने ही पिटाई का वीडियो भी बनाया.

पेट्रोल पंप मालिक ने कर्मचारी को बांधकर जमकर पीटा, 10 मिनट में बरसाए 100 कोड़े, देखे वीडियो
पेट्रोल पंप मालिक ने कर्मचारी को बांधकर जमकर पीटा (Photo Credit-ANI Twitter)

भोपाल: हमारे समाज में आज भी खराब मानसिकता के लोग मौजूद है. जिनके हरकतें जानकर आपको गुस्सा आएगा. ये लोग अपने कर्मचारी को अपनी जागीर समझ बैठते है और इनके साथ जो चाहे वो करते है. इंसानियत को भूल जाते है. ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है. बता दें कि

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी को बगैर बताए छुट्टी लेना भारी पड़ा. छुट्टी लेने के बाद गुस्साए मालिक ने उसे बुलवाकर हंटर से पिटाई की गई. पेट्रोल मालिक ने अपने कर्मचारी को बांधकर भी रखा हुआ था.

इस पेट्रोल मालिक की दबंगई का अंदाजा इसी बात से लगा सकते है कि मालिक ने ही पिटाई का वीडियो भी बनाया. दरअसल, अजय नाम के इस कर्मचारी का एक्सीडेंट हो गया था और इस वजह से वो काम पर नहीं आया. जिसके बाद उसने अजय को बुलवाया और रस्सी से बांध दिया.

मजदुर कर्मचारी इस दौरान अपनी मजबूरी बताता रहा लेकिन उसके मालिक ने उसकी एक न सुनी और बिना तरस खाए हंटर बरसाता रहा. उसने 10 मिनट के भीतर कम से कम 100 हंटर बरसाए.

मार खाने के बाद जैसे ही कर्मचारी वहां से छूटा वह पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने ही ये वीडियो निकाला और इसके आधार पर केस दर्ज किया है. बहरहाल पुलिस कार्रवाई करने की बात कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2018 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).