रिटायर हुए लव गुरु मटुकनाथ, प्रेमिका जुली बन गई संयासी
देश में 'लव गुरु' नाम से मशहूर पटना विश्वविद्यालय में हिंदी के प्रोफ़ेसर रहे मटुकनाथ चौधरी ने कुछ दिनों पहले ही अपनी पत्नी को छोड़कर एक शिष्या के साथ रहने का फैसला लिया था, जो उनसे आधी उम्र की थीं.
देश में 'लव गुरु' नाम से मशहूर पटना विश्वविद्यालय में हिंदी के प्रोफ़ेसर रहे मटुकनाथ चौधरी ने कुछ दिनों पहले ही अपनी पत्नी को छोड़कर एक शिष्या के साथ रहने का फैसला लिया था, जो उनसे आधी उम्र की थीं. अब उन्होंने बुधवार को यूनिवर्सिटी से सेवानिवृत्त होने के बाद फेसबुक पर एक धमाकेदार पोस्ट किया है जिससे सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई. उन्होंने 'चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी' शीर्षक से एक पोस्ट लिखा, जिसमें खुद को 65 साल का लड़का बताया है. और फिर से शादी करने की इच्छा जताई है.
पोस्ट में किया शादी का दावा-
फेसबुक पोस्ट में मटुकनाथ ने लिखा कि उनकी जवानी अभी अंगड़ाई ले रही है, और उनके अंग-अंग में यौवन की उमंग छलक रही है. मुकुटनाथ ने ये भी लिखा कि उनकी जवानी देख कर लोग उन्हें नजर लगाते हैं और उन्हें दौड़ता देख लोग दांतों तले उंगली दबाते हैं. मटुकनाथ का दावा है कि उनसे शादी करने के लिए लड़कियां कतार में खड़ी हैं और उनके लिए सही लड़की की पहचान उनके विद्यार्थी करेंगे. मटुकनाथ इस पोस्ट में कहते हैं कि उन्हें लड़की वालों के परिवार वाले बहुत परेशान कर रहे हैं. मटुकनाथ कहते हैं कि उनके विद्यार्थी जिस लड़की का चुनाव करेंगे वह उसके साथ ही शादी कर लेंगे. यह भी पढ़ें- अगले 48 घंटे व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर सब रहेंगे बंद! जानें पूरा सच
'लव गुरु' अब करेंगे सिर्फ मस्ती-
मटुकनाथ कहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद अब वह केवल मस्ती करना चाहते हैं. इसी साल की शुरुआत में उनकी प्रेमिका जूली सन्यासी बनकर उनसे दूर चली गई. मटुकनाथ कहते हैं कि वह सिर्फ लड़की के साथ प्रेम का रिश्ता रखना चाहते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2018 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

