Fact Check: क्या देश में 25 सितंबर से लागू होगा लॉकडाउन? पीआईबी ने बताई वायरल मैसेज की सच्चाई
सोशल मीडिया पर इन दिनों देश में फिर से लॉकडाउन लगाए जानें की खबर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल खबर के अनुसार केंद्र सरकार 25 सितंबर से एक बार फिर पुरे देश में लॉकडाउन लगाने जा रही है. बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह खबर पूरी तरह से झूठ है. पाठक इस वायरल खबर पर ध्यान ना दें.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों देश में फिर से लॉकडाउन (Lockdown) लगाए जानें की खबर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल खबर के अनुसार केंद्र सरकार (Central Government) 25 सितंबर से एक बार फिर पुरे देश में लॉकडाउन लगाने जा रही है. बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह खबर पूरी तरह से झूठ है. पाठक इस वायरल खबर पर ध्यान ना दें.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मैसेज:
वायरल हो रहे मैसेज में बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार 25 सितंबर से पुरे देश में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने जा रही है. इस बार लॉकडाउन पहले की अपेक्षा और सख्ती से लागू किया जाएगा. मैसेज में बताया गया है कि केंद्र सरकार देश में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप पर नियंत्रण लगाने के लिए यह फैसला लेने वाली है.
Claim: An order purportedly issued by National Disaster Management Authority claims that it has directed the government to re-impose a nationwide #Lockdown from 25th September. #PIBFactCheck: This order is #Fake. @ndmaindia has not issued any such order to re-impose lockdown. pic.twitter.com/J72eeA62zl
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) September 12, 2020
PIB फैक्ट चेक:
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस खबर को पीआईबी की टीम ने अपने फैक्ट चेक में गलत पाया है. पीआईबी के अनुसार केंद्र सरकार ने इस संबंध में न तो कोई आदेश जारी किया है, न ही इस संबंध में कोई विचार विमर्श के लिए नोटिस जारी किया है. पीआईबी की टीम ने इस वायरल मैसेज को अपनी फैक्ट चेक में पूरी तरह से गलत बताया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2020 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

