पार्कुपाइन पर अटैक करना तेंदुए को पड़ा भारी, Viral Video में देखें कैसे शिकारी को करना पड़ा कांटों का सामना

में इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पॉर्कुपाइन पर तेंदुआ अटैक करता है, लेकिन उसे ऐसा करना भारी पड़ जाता है और उसे हमला करने का जवाब कांटों से मिलता है. तेंदुआ उसका शिकार करने की कोशिश करता है, लेकिन पॉर्कुपाइन अपनी जिंदगी बचाने के लिए डटकर तेंदुए का सामना करता है.

पॉर्कुपाइन पर तेंदुए ने किया अटैक (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: जंगल (Forest) में रहने वाले जानवरों का जीवन और जंगल के नियम काफी अलग होते हैं. यहां जंगली जानवरों (Wild Animals) को अपना वर्चस्व बरकरार रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. इतना ही नहीं उन्हें जिंदा रहने के लिए दूसरे जानवरों का शिकार करना पड़ता है. उनके बीच अक्सर लड़ाई देखने को मिलती है और जानवरों की लड़ाई के कई दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जो काफी रोमांचक होते हैं. इसी कड़ी में इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पॉर्कुपाइन (Porcupine) पर तेंदुआ (Leopard) अटैक करता है, लेकिन उसे ऐसा करना भारी पड़ जाता है और उसे हमला करने का जवाब कांटों से मिलता है.

इस वीडियो को wildlife_0.2 नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को 2,789 लाइक्स मिल चुके हैं. बेशक तेंदुआ एक खतरनाक शिकारी होता है, जो बेहरहमी से अपने शिकार का काम तमाम करता है, लेकिन कई बार शातिर शिकारी को नाकामी का सामना करना पड़ता है. इस वीडियो में ऐसा ही कुछ देखने को मिलता है. यह भी पढ़ें: जब घायल अवस्था में स्कूल की कैंटीन में दाखिल हुआ तेंदुआ, Viral Video में देखें कैसे घंटों तक रेस्क्यू टीम हुई परेशान

देखें वीडियो-

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे तेंदुआ एक पॉर्कुपाइन को देखते ही उस पर धावा बोल देता है. तेंदुआ उसका शिकार करने की कोशिश करता है, लेकिन पॉर्कुपाइन अपनी जिंदगी बचाने के लिए डटकर तेंदुए का सामना करता है और जब भी तेंदुआ उसके पास हमला करने आता है वह अपने कांटे उसे चुभा देता है. पॉर्कुपाइन बार-बार अपने कांटों को चुभोकर तेंदुए के हमले का जवाब देता है. यह देखकर तेंदुआ उससे दूर रहने में ही अपनी भलाई सोचता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कार्डिफ में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs England 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: कार्डिफ में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी