सांप पर किंग कोबरा ने किया पीछे से जानलेवा अटैक, मुंह में दबोच कर पल भर में किया काम तमाम (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर किंग कोबरा का दूसरे सांप पर अटैक करने वाला एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीछे से गुजर रहे एक सांप पर किंग कोबरा जानलेवा हमल कर देता है और उसे अपने मुंह में दबोचकर पल भर में उसका काम तमाम कर देता है.
King Cobra Vs Snake Viral Video: किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) को दुनिया का सबसे खतरनाक सांप (Snake) माना जाता है, जिसके काटने से पल भर में किसी की भी मौत हो सकती है. कोबरा जब भी किसी पर अटैक करता है तो उसे संभलने तक का मौका नहीं देता है और देखते ही देखते उसका काम तमाम कर देता है. हालांकि सांप इंसानों पर ही नहीं, बल्कि जानवरों के साथ-साथ दूसरे सांपों (Snakes) पर भी अटैक करता है. सोशल मीडिया पर किंग कोबरा का दूसरे सांप पर अटैक करने वाला एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीछे से गुजर रहे एक सांप पर किंग कोबरा जानलेवा हमला कर देता है और उसे अपने मुंह में दबोचकर पल भर में उसका काम तमाम कर देता है.
किंग कोबरा के अटैक के इस वीडियो को देखकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो जाएंगे, जिसे @ManeeshAnand1 नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- किंग कोबरा दूसरे सांप का शिकार कर रहा है. यह भी पढ़ें: Snake And Rabbit Viral Video: सांप को देखते ही खरगोश ने दिखाया टशन, और फिर दोनों के बीच छिड़ गई खूनी जंग
देखें वीडियो-
King cobra is hunting for another snake pic.twitter.com/8nsLfnnlIH
— मनीष Anand, Pacemaker expert (@ManeeshAnand1) February 14, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप कहीं जा रहा है, तभी वहां मौजूद किंग कोबरा की नजर उस पर पड़ती है और वो उसपर जानलेवा अटैक कर देता है. सांप पर अटैक करते ही किंग कोबरा उसे अपने मुंह में दबोच लेता है, वैसे तो सांप खुद को बचाने के लिए फाइट करता है, लेकिन किंग कोबरा के सामने वो पस्त हो जाता है. कोबरा उस सांप को तेजी से अपने मुंह में दबोच कर उसे इधर-उधर घुमाता है और पल भर में ही उसका काम तमाम कर देता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2022 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

