वायरल

शख्स की पैंट से फन फैलाकर बाहर निकला किंग कोबरा, Viral Video देख उड़े लोगों के होश

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीचर के पैंट में न जाने कैसे किंग कोबरा सांप घुस गया. सांप को दो लोग निकालने की मशक्कत करते नजर आ रहे हैं.

शख्स की पैंट से फन फैलाकर बाहर निकला किंग कोबरा, Viral Video देख उड़े लोगों के होश
शख्स की पैंट से निकला किंग कोबरा (Photo Credits: Instagram)

King Cobra Viral Video: सांपों (Snakes) का नाम सुनकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है, इसलिए कई लोग इन जहरीले जीवों से दूरी बनाकर रखने में ही अपनी भलाई समझते हैं. ऐसे में अगर किसी को सांप नजर आ जाए तो हडकंप मचना लाजमी है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक टीचर के पैंट में न जाने कैसे किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) घुस गया. बताया जा रहा है कि स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब छात्रों को कुछ अहम कौशल सिखाने के दौरान टीचर के पैंट से एक खतरनाक किंग कोबरा निकल आया. यह नजारा काफी डराने वाला था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दिखाया गया है कि दो लोग शख्स के पैंट से कोबरा को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @indypersian नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि इसे प्रोफेशनल्स की देखरेख में रिकॉर्ड किया गया था. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- मैं यह सोचकर हैरान हूं कि आखिर कोबरा ने काटा क्यों नहीं, जबकि दूसरे ने लिखा है- अच्छा हुआ डेमो था, नहीं तो शख्स की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई होती. यह भी पढ़ें: Three-Headed Cobra Snake Video: इस साधू ने हाथ में पकड़ रखा है तीन मुंह वाला कोबरा, वीडियो देख नहीं होगा विश्वास

शख्स की पैंट से निकला किंग कोबरा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Independent Persian (@indypersian)

वायरल हो रहे वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि यह घटना थाईलैंड के एक स्कूल की है, जहां छात्रों के लिए डेमो प्रोग्राम चल रहा था. स्कूल में एक डेमो का आयोजन किया गया था, लेकिन तभी टीचर की पैंट में कोबरा घुस गया, जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स के पैंट से कोबरा निकलता है और दो लोग बड़ी ही सावधानी से पैंट को नीचे खिसकाकर कोबरा को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं. जैसे ही सांप बाहर आता है, शख्स उसकी गर्दन से पकड़कर उसे वहां से दूर ले जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2024 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).